वडोदराः महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का समापन गुरुवार को हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर 2026 का खिताब अपने नाम किया। डब्ल्यूपीएल 2026 सीज़न के लिए अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया है। इस सीज़न में स्थापित सितारों ने अपनी विरासत को और मजबूत किया और उभरती प्रतिभाओं ने पिछले छह हफ्तों में अपनी छाप छोड़ी। आरसीबी प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीम थी और जीत की हकदार भी। उन्होंने लगातार पांच मैच जीते, फिर दो हारे और उसके बाद लगातार दो मैच जीतकर चैंपियन बने। स्मृति ने शानदार बल्लेबाजी की।
बाकी खिलाड़ियों ने भी उनका साथ दिया। उनकी हर कोशिश कामयाब रही। दूसरी ओर दिल्ली को एक बार फिर दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा। लगातार चौथी बार ऐसा हुआ है। आरसीबी की जीत के साथ यह पहली बार है कि पुरुष और महिला दोनों खिताब एक ही फ्रेंचाइजी के नाम हुए हैं। यह निश्चित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है।
WPL 2026 team of the tournament: डब्ल्यूपीएल 2026 की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन-
स्मृति मंधाना (आरसीबी)
सोफी डिवाइन (जीजी)
नैट-साइवर ब्रंट (एमआई)
हरमनप्रीत कौर (एमआई)
जेमिमा रोड्रिग्स (डीसी)
ऋचा घोष (आरसीबी)
नादिन डी क्लर्क (आरसीबी)
श्रेयंका पाटिल (आरसीबी)
श्री चरानी (डीसी)
नंदिनी शर्मा (डीसी)
लॉरेन बेल (आरसीबी)
12वीं खिलाड़ी: जॉर्जिया वेयरहम (जीजी)/ शेफाली वर्मा (डीसी)।