आईसीसी ने टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है, जिसका भारत को भारी नुकसान हुआ है। टीम इंडिया अब सबसे ज्यादा 360 अंक हासिल करने के बावजूद नीचे खिसक गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 296 प्वाइंट्स के बाद भी नंबर-1 पर आ गई है। गुरुवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से नए नियम के तहत बदलाव किए गए हैं।
जीत प्रतिशत ने ऑस्ट्रेलिया को बनाया नंबर-1
भारत ने टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अब तक 4 टेस्ट सीरीज खेली है और उसका 75 फीसदी जीत प्रतिशत है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 सीरीज खेली और जीत प्रतिशत 82.22 फीसदी है। इसके चलते ऑस्ट्रेलिया अब नंबर-1 बन चुकी है।
ICC World Test Championship Points Table (2019-2021)
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | ड्रॉ | रद्द | अंक |
ऑस्ट्रेलिया | 10 | 7 | 2 | 0 | 1 | 0 | 296 |
भारत | 9 | 7 | 2 | 0 | 0 | 0 | 360 |
इंग्लैंड | 15 | 8 | 4 | 0 | 3 | 0 | 292 |
न्यूजीलैंड | 7 | 3 | 4 | 0 | 0 | 0 | 180 |
पाकिस्तान | 8 | 2 | 3 | 0 | 3 | 0 | 166 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 2 | 0 | 1 | 0 | 80 |
वेस्टइंडीज | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 0 | 40 |
साउथ अफ्रीका | 7 | 1 | 6 | 0 | 0 | 0 | 30 |
बांग्लादेश | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 |
टीम इंडिया के पार फिर होगा नंबर-1 बनने का मौका
भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 27 नवंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 19 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान भारतीय टीम तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेलेगी। टेस्ट शृंखला 17 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच खेली जानी है। इस दौरान भारत के पास फिर से नंबर-1 बनने का मौका होगा।
लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल पर संकट के बादल
दो साल तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण का फाइनल मैच अगले साल होना है। अंतरराष्ट्रीय निकाय और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के बीच वित्तीय समझौते की कमी के कारण ऐतिहासिक लॉर्ड्स से WTC के फाइनल को स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया जा सकता है।