Women's T20, SNOVA vs VELOC: हरमनप्रीत की टीम ने मिताली की टीम को हराया, दर्ज की 12 रनों से जीत

Women's T20, SNOVA vs VELOC Live Update: सुपरनोवा और वेलोसिटी के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए महिला टी20 चैलेंज के तीसरे मैच का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Updated: May 10, 2019 00:27 IST2019-05-09T18:50:59+5:302019-05-10T00:27:28+5:30

Women's T20, SNOVA vs VELOC Live Update, SuperNovas vs Velocity full Score, live streaming, highlights, match live update | Women's T20, SNOVA vs VELOC: हरमनप्रीत की टीम ने मिताली की टीम को हराया, दर्ज की 12 रनों से जीत

Women's T20, SNOVA vs VELOC: हरमनप्रीत की टीम ने मिताली की टीम को हराया, दर्ज की 12 रनों से जीत

googleNewsNext

जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 77) की अर्धशतकीय पारी के बाद शानदार गेंदबाजी की बदौलत सुपरनोवा ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए महिला टी20 चैलेंज के तीसरे मुकाबले में वेलोसिटी को 12 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सुपरनोवा की टीम ने फाइनल में जगह बना ली, जिसका सामना 11 अप्रैल को जयपुर में वेलोसिटी की टीम से होगा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 142 रनों का स्कोर खड़ा किया था। 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेलोसिटी की टीम 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 130 रन ही बना पाई और उसे 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

सुपरनोवा की ओर से जेमिमा के अलावा चमारी अटापट्टू ने 31, प्रिया पूनिया ने 16, सोफी डिवाइन ने 9 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 1 रनों की पारी खेली। वहीं वेलोसिटी की ओर से एमिला केर ने 2 विकेट अपने नाम किया, जबकि शिखा पाण्डेय को एक सफलता मिली।

वेलोसिटी की ओर से डेनियल व्याट ने 43, कप्तान मिताली राज ने नाबाद 40, वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद 30, हायले मैथ्यूज ने 11 और शेफाली वर्मा ने 2 रनों की पारी खेली। सुपरनोवा की ओर से राधा यादव, अनुजा पाटिल और पूनम यादव को एक-एक सफलता मिली।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

सुपरनोवा : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सोफी डिवाइन, चमारी अटापट्टू, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रिया पूनिया, नताली शाइवर, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अनुजा पाटिल, राधा यादव, ली तुहुहू, पूनम यादव।

वेलोसिटी : मिताली राज (कप्तान), शेफाली वर्मा, डेनियल व्याट, वेदा कृष्णामूर्ति, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), हायले मैथ्यूज, जहांआराम आलम, एमिला केर, एकता बिष्ट, कोमल जांजड़, शिखा पांडे।

09 May, 19 : 10:38 PM

सुपरनोवा ने वेलोसिटी को 12 रनों से हराया

143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेलोसिटी की टीम 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 130 रन ही बना पाई और उसे 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

09 May, 19 : 10:04 PM

डेनियल व्याट 43 रन बनाकर आउट

12वें ओवर की तीसरी गेंद पर पूनम यादव ने डेनियल व्याट को बोल्ड कर सुपरनोवा को दिलाई तीसरी सफलता। डेनियल व्याट 33 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 11.3 ओवर के बाद वेलोसिटी का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 77 रन।

09 May, 19 : 09:54 PM

10 ओवर के बाद वेलोसिटी का स्कोर 68/2

10 ओवर के बाद वेलोसिटी का स्कोर एक विकेट दो विकेट के नुकसान पर 68 रन। क्रीज पर डेनियल व्याट (38) और मिताली राज (15) मौजूद।

09 May, 19 : 09:27 PM

हायले मैथ्यूज 11 रन बनाकर आउट

चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर अनुजा पाटिल ने हायले मैथ्यूज को आउट कर सुपरनोवा को दिलाई दूसरी सफलता। मैथ्यूज 12 गेंदों में दो चौके की मदद से 11 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 3.3 ओवर के बाद वेलोसिटी का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 21 रन।

09 May, 19 : 09:21 PM

शेफाली वर्मा दो रन बनाकर आउट

तीसरे ओवर की पहली गेंद पर राधा यादव ने शेफाली वर्मा को बोल्ड कर सुपरनोवा को दिलाई पहली सफलता। शेफाली चार गेंदों में दो रन बनाकर बनाकर पवेलियन लौटीं। 2.1 वेलोसिटी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 7 रन।

09 May, 19 : 09:16 PM

हायले मैथ्यूज और शेफाली वर्मा ने शुरू की पारी

हायले मैथ्यूज और शेफाली वर्मा ने शुरू की वेलोसिटी की पारी। सुपरनोवा की ओर से राधा यादव ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

09 May, 19 : 09:00 PM

सुपरनोवा ने वेलोसिटी को दिया 143 रनों का लक्ष्य

जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 77) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत सुपरनोवा ने महिला टी20 चैलेंज के तीसरे मुकाबले में वेलोसिटी के सामने 143 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवा ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 142 रनों का स्कोर खड़ा किया।  सुपरनोवा की ओर से जेमिमा के अलावा चमारी अटापट्टू ने 31, प्रिया पूनिया ने 16, सोफी डिवाइन ने 9 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 1 रनों की पारी खेली। वहीं वेलोसिटी की ओर से एमिला केर ने 2 विकेट अपने नाम किया, जबकि शिखा पाण्डेय को एक सफलता मिली। 


09 May, 19 : 08:53 PM

सोफी डिवाइन 9 रन बनाकर आउट

19वें ओवर की तीसरी गेंद पर एमिला केर ने सोफी डिवाइन को मिताली राज के हाथों कैच कराकर सुपरनोवा को तीसरा झटका दिया। डिवाइन 14 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 18.3 ओवर के बाद सुपरनोवा का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन।

09 May, 19 : 08:52 PM


09 May, 19 : 08:51 PM

जेमिमा रोड्रिग्स ने पूरा किया अर्धशतक


09 May, 19 : 08:32 PM

चमारी अटापट्टू 31 रन बनाकर आउट

13वें ओवर की तीसरी गेंद पर एमिला केर ने चमारी अटापट्टू को स्टंप आउट कराकर सुपरनोवा को दूसरा झटका दिया। चमारी अटापट्टू 38 गेंदों में पांच चौके की मदद से 31 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 12.3 ओवर के बाद सुपरनोवा का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 84 रन।

09 May, 19 : 07:58 PM

प्रिया पूनिया 16 रन बनाकर आउट

5वें ओवर की चौथी गेंद पर शिखा पाण्डेय ने प्रिया पूनिया को वेदा कृष्णामूर्ति के हाथों कैच कराकर सुपरनोवा को दिया पहला झटका। प्रिया 16 गेंदों में दो चौके की मदद से 16 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 4.4 ओवर के बाद सुपरनोवा का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 29 रन।

09 May, 19 : 07:53 PM


09 May, 19 : 07:44 PM

तीन ओवर के बाद सुपरनोवाज का स्कोर 13/0

3 ओवर के बाद हरमनप्रीत कौर की टीम सुपरनोवाज का स्कोर बिना किसी नुकसान के 133 रन। क्रीज पर चमारी अटापट्टू (8) और प्रिया पूनिया (4) मौजूद।

09 May, 19 : 07:30 PM

प्रिया पूनिया-चमारी अटापट्टू ने शुरू की पारी

सुपरनोवा की ओर से प्रिया पूनिया और चमारी अटापट्टू ने शुरू की पारी। वेलोसिटी की ओर से शिखा पाण्डेय ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

09 May, 19 : 07:28 PM

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

सुपरनोवा : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सोफी डिवाइन, चमारी अटापट्टू, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रिया पूनिया, नताली शाइवर, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अनुजा पाटिल, राधा यादव, ली तुहुहू, पूनम यादव।

वेलोसिटी : मिताली राज (कप्तान), शेफाली वर्मा, डेनियल व्याट, वेदा कृष्णामूर्ति, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), हायले मैथ्यूज, जहांआराम आलम, एमिला केर, एकता बिष्ट, कोमल जांजड़, शिखा पांडे।

09 May, 19 : 07:02 PM

वेलोसिटी का टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला

वेलोसिटी की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवा की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। 


09 May, 19 : 06:19 PM

मिताली राज के सामने हरमनप्रीत कौर की टीम

महिला टी20 चैलेंज के तीसरे मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली सुपरनोवा का सामना मिताली राज की कप्तानी वाली वेलोसिटी से जयपुर से सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। वेलोसिटी की टीम एक जीत के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है और उसका फाइनल में पहुंचना लगभग तय है।, जबकि सुपरनोवा को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है और फाइनल में जगह बनाने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी है।

Open in app