Highlightsदो फरवरी को एलिमिनेटर और पांच फरवरी को होने वाला फाइनल शामिल है।वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जहां शेष 11 मैच खेले जाएंगे।आरसीबी पांच टीमों की तालिका में शीर्ष पर है जबकि चार में से तीन मैच हारकर दिल्ली सबसे नीचे है।
नवी मुंबईः महिला प्रीमियर लीग 2026 में 11 मैच खत्म हो गए। नवी मुंबई में पहला चरण संपन्न हुआ। अंतिम 11 मैच वडोदरा में खेले जाएंगे। अब तक WPL 2026 की कुछ खास बातें और रुझान आपके सामने रख रहा हूं। 2025 और मौजूदा सीजन के 33 मैचों में कप्तानों ने लक्ष्य का पीछा करना बेहतर समझा है और नतीजे काफी हद सफल हुए। WPL 2026 के 11 मैचों में से छह मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। अंतिम लीग मैच में कप्तान स्मृति मंधाना शतक से चार रन से चूक गई, लेकिन उनकी बेहतरीन पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग में लगातार चौथी जीत दर्ज की। आरसीबी पांच टीमों की तालिका में शीर्ष पर है जबकि चार में से तीन मैच हारकर दिल्ली सबसे नीचे है। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जहां शेष 11 मैच खेले जाएंगे। इसमें दो फरवरी को एलिमिनेटर और पांच फरवरी को होने वाला फाइनल शामिल है।
Women's Premier League 2026: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
लक्ष्य- 180: 9 मैच, 1 जीता, 8 हारे
लक्ष्य- 180: 13 मैच, 13 जीते, 0 हारे।
Women's Premier League 2026: वडोदरा में खेल जाने वाले मैच शेयडूल-
19 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स
24 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
26 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
27 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
29 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
30 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
01 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स
03 फरवरीः एलिमिनेटर
05 फरवरीः फाइनल (दोनों वडोदरा में)।
WPL 2026 में पेस बनाम स्पिन बॉल-
पेसः 77 विकेट
स्पिनः 49 विकेट।
डब्ल्यूपीएल का फाइनल पहली बार सप्ताहांत पर नहीं होगा। इस बार प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार (पांंच फरवरी) को खेला जाएगा। ऐसा पुरुषों के टी20 विश्व कप से टकराव से बचने के लिए किया गया है जो उसी सप्ताह भारत और श्रीलंका में शुरू हो रहा है। टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी (शनिवार) को कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मैच से होगी।
यह पहली बार है, जब डब्ल्यूपीएल जनवरी-फरवरी में खेला जा रहा है। पिछले तीन टूर्नामेंट आईपीएल से ठीक पहले फरवरी-मार्च में आयोजित किए गए थे। लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी।