8 मैच, 8 पारी और 342 रन, नंबर-1 पर हरमनप्रीत, 17 विकेट के साथ सोफी डिवाइन सबसे आगे, किसे मिलेगा ऑरेंज और पर्पल कैप

Women's Premier League 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स को 5 विकेट से हराकर एलिमिनेटर में जगह बनाई। दिल्ली की टीम अब एलिमिनेटर में मंगलवार को गुजरात जाइंट्स से भिड़ेगी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2026 12:23 IST2026-02-02T12:21:01+5:302026-02-02T12:23:49+5:30

Women's Premier League 2026 harmanpreet kaur 8 matches 342 runs Kaur number 1 Sophie Devine leading 17 wickets who get Orange and Purple Cap Sophie Devine | 8 मैच, 8 पारी और 342 रन, नंबर-1 पर हरमनप्रीत, 17 विकेट के साथ सोफी डिवाइन सबसे आगे, किसे मिलेगा ऑरेंज और पर्पल कैप

file photo

googleNewsNext
Highlightsयूपी वॉरियर्स आखिरी स्थान पर पहुंच गई।चैंपियन मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।18.4 ओवर में पांच विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की।

वड़ोदराः महिला प्रीमियर लीग 2026 के अंतिम लीग मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स का भविष्य उसके अपने हाथों में था। तीन बार की उपविजेता टीम को कोटंबी स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जीत हासिल करनी थी, ताकि मंगलवार को एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स से मुकाबला हो सके। जेमिमा रोड्रिग्स और उनकी टीम ने अंत में थोड़ी लड़खड़ाहट के बावजूद अपना लक्ष्य हासिल कर लिया और वॉरियर्स को पांच विकेट से हराकर लगातार चौथी बार प्लेऑफ में जगह बनाई। इस जीत के साथ वॉरियर्स आखिरी स्थान पर पहुंच गई और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Women's Premier League 2026: टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची-

1. हरमनप्रीत कौरः 342

2. नैट साइवर-ब्रंटः 321

3. स्मृति मंधानाः 290

4. मेग लैनिंगः 248

5. ऐशले गार्डनरः 244।

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स को 5 विकेट से हराकर एलिमिनेटर में जगह बनाई। दिल्ली की टीम अब एलिमिनेटर में मंगलवार को गुजरात जाइंट्स से भिड़ेगी। वारियर्स के 123 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने दो जीवनदान का फायदा उठाने वाली वोल्वार्ट की 36 गेंद में सात चौकों से 47 रन की पारी और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (29 रन, 33 गेंद, दो चौके) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 73 रन की साझेदारी से 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Women's Premier League 2026: टॉप-5 गेंदबाजों की सूची-

1. सोफी डिवाइनः 17

2. नाडिन डी क्लार्कः 15

3. अमेलिया केरः 14

4. नंदनी शर्माः 14

5. श्री चरणीः 14।

कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 18 गेंद में पांच चौकों से नाबाद 34 रन की पारी खेलकर दिल्ली की जीत सुनिश्चित की। दिल्ली कैपिटल्स ने इस जीत से आठ अंक के साथ मुंबई इंडियन्स (छह अंक) को पछाड़कर तीसरे स्थान पर रहते हुए एलिमिनेटर में जगह बनाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (12) और गुजरात जाइंट्स (10) शुरुआती दो स्थान पर रहे।

Open in app