Women’s Asia Cup 2024: दो ग्रुप और 8 टीम, 19 जुलाई को पाकिस्तान से टक्कर, देखें शेयडूल, 8वीं खिताब पर टीम इंडिया की नजर

Women’s Asia Cup 2024: भारत ने फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर अपना सातवां खिताब जीता था।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 26, 2024 06:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देWomen’s Asia Cup 2024: 2022 में बांग्लादेश में आयोजित किया गया था।Women’s Asia Cup 2024: संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल के बीच खेला जाएगा।Women’s Asia Cup 2024: यह टूर्नामेंट 2020 में होने वाला था।

Women’s Asia Cup 2024: लो जी पाकिस्तान से टक्कर के लिए तैयार रहिए। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने आगामी महिला एशिया कप 2024 के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की, जो 19 जुलाई से 28 जुलाई, 2024 तक श्रीलंका के दांबुला में होने वाला है। भारत अपने पहले ग्रुप मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा जबकि पहला मैच संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल के बीच खेला जाएगा। पिछला संस्करण 2022 में बांग्लादेश में आयोजित किया गया था, जिसमें भारत ने फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर अपना सातवां खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट 2020 में होने वाला था।

Women’s Asia Cup 2024: देखिए शेयडूल-

19 जुलाईः यूएई बनाम नेपाल, दोपहर 2.00 बजे

19 जुलाईः भारत बनाम पाकिस्तान, शाम 7.00 बजे

20 जुलाईः मलेशिया बनाम थाईलैंड, दोपहर 2.00 बजे

20 जुलाईः श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, शाम 7.00 बजे

21 जुलाईः भारत बनाम यूएई, दोपहर 2.00 बजे

21 जुलाईः पाकिस्तान बनाम नेपाल, शाम 7.00 बजे

22 जुलाईः श्रीलंका बनाम मलेशिया, दोपहर 2.00 बजे

22 जुलाईः बांग्लादेश बनाम थाईलैंड, शाम 7.00 बजे

23 जुलाईः पाकिस्तान बनाम यूएई, दोपहर 2.00 बजे

23 जुलाईः भारत बनाम नेपाल, शाम 7.00 बजे

24 जुलाईः बांग्लादेश बनाम मलेशिया, दोपहर 2.00 बजे

24 जुलाईः श्रीलंका बनाम थाईलैंड, शाम 7.00 बजे

26 जुलाईः सेमीफ़ाइनल 1, दोपहर 2.00 बजे

26 जुलाईः सेमीफ़ाइनल 2, शाम 7.00 बजे

28 जुलाईः फाइनल, शाम 7.00 बजे।

Women’s Asia Cup 2024: दो समूह-

ग्रुप एः 

भारत

पाकिस्तान

संयुक्त अरब अमीरात

नेपाल

ग्रुप बीः

मलेशिया 

थाईलैंड

श्रीलंका

बांग्लादेश।

COVID-19 के कारण इसे 2021 और अंततः 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया। टूर्नामेंट में आठ टीमें शामिल होंगी, जो 2022 में पिछले संस्करण की तुलना में एक अधिक है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, नेपाल और थाईलैंड की टीम मुकाबला करेंगी।

टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। भारत पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया ग्रुप बी में हैं। पिछले संस्करण में इसके सफल कार्यान्वयन के बाद टूर्नामेंट में सभी महिला रेफरी और अंपायर भी शामिल होंगी। महिला एशिया कप के बाद 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बांग्लादेश में महिला टी20 विश्व कप 2024 होगा।

टॅग्स :एशिया कपटीम इंडियापाकिस्तान क्रिकेट टीमबांग्लादेश क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या