कौन हैं नारायण जगदीसन, अमेरिका के खिलाफ 49 गेंद में 100 रन, 11 चौके और 4 छक्के

नारायण जगदीसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2026 18:38 IST2026-02-02T18:19:45+5:302026-02-02T18:38:32+5:30

Who is Narayan Jagadeesan 100 runs in 49 balls against America, 11 fours and 4 sixes Tamil Nadu's Emerging Wicketkeeping Talent In India  | कौन हैं नारायण जगदीसन, अमेरिका के खिलाफ 49 गेंद में 100 रन, 11 चौके और 4 छक्के

Narayan Jagadeesan

googleNewsNext
Highlights2020, 2022 और 2023 के आईपीएल सीजन में 13 मैचों में 162 रन बनाए।घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

मुंबईः भारतीय ए टीम अमेरिका के साथ आज मुंबई में अभ्यास मैच खेल रही है। तमिलनाडु के नारायण जगदीसन एक अपेक्षाकृत नया नाम हैं, जिन्हें बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। आज अमेरिका के खिलाफ ओपनिंग किया और कमाल की बल्लेबाजी की। रनों की बारिश कर दी। 49 गेंद में 100 रन पूरे किए और 11 चौके और 4 छक्के उड़ाए। तमिलनाडु के 30 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज नारायण जगदीसन को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली थी। घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। 55 गेंद में 104 रन बनाकर आउट हुए।

नारायण जगदीसनः विजय हजारे ट्रॉफी मैच में 277 रन बनाए

उन्होंने 2016 में तमिलनाडु के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया और जल्द ही एक सफल बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई। गौरतलब है कि उनके नाम लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है, उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी मैच में 277 रन बनाए थे।

लिस्ट ए मैचों में लगातार पांच शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

वह पुरुषों के लिस्ट ए मैचों में लगातार पांच शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। जगदीसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2020, 2022 और 2023 के आईपीएल सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 162 रन बनाए।

Open in app