आखिर कौन हैं मुंबई इंडियंस की 'प्रेयर आंटी'? जिनकी दुआ हमेशा होती है कुबूल

आईपीएल 2020 के क्वालीफायर-1 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस मुकाबले में प्रेयर आंटी एक बार फिर नजर आईं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 07, 2020 3:09 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई-दिल्ली के बीच क्वालीफायर मैच में नजर आईं प्रेयर आंटी।प्रेयर आंटी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय।नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल हैं प्रेयर आंटी।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 नवंबर की रात पहले क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त देकर छठी बार फाइनल में जगह पक्की कर ली। मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाजों और गेंदबाजों का जलवा तो चर्चा का विषय रहा ही, लेकिन जिस एक और बात ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया, वह थी मुंबई इंडियंस की लकी चार्म प्रेयर आंटी। 

साल 2017 में भी नजर आई थीं प्रेयर आंटी

इस मैच में प्रेयर आंटी भी दर्शक दीर्घा में नजर आईं और जैसे ही कैमरे की नजर उन पर पड़ी, सोशल मीडिया ने प्रेयर आंटी की जमकर प्रशंसा की। दरअसल, प्रेयर आंटी को सबसे पहले वर्ष 2017 में मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजॉयंट के बीच हुए मुकाबले के दौरान स्टेडियम में देखा गया था। जब पुणे को 5 गेंदों पर 7 रन की जरूरत थी, तब उन्होंने अपनी आंखों बंद कर हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी शुरू कर दी थी। 

अचानक मुकाबले मे करवट बदली और मुंबई ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रेयर आंटी की तारीफ की और वह रातों रात लोकिप्रय हो गईं। 2017 के उस मैच के बाद बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने इस बात का खुलासा किया था कि ये प्रेयर आंटी और कोई नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस की मालिकन नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल हैं। इसके बाद से उन्हें मुंबई इंडियंस का लकी चार्म कहा जाने लगा और वह नानी के नाम से भी लोकिप्रय हो गईं। 

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

अब फिर वह आईपीएल 2020 के पहले क्वालीफायर में नजर आईं हैं और लगता है कि उनकी प्रार्थनाएं असर दिखाने लगी हैं। यही वजह रही कि मुंबई ने दिल्ली को 57 रन से हराकर अपने पांचवें खिताब की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं।

हार के बावजूद दिल्ली के पास मौका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट गंवाकर महज 143 रन ही बना सकी। चार बार खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई के पास एक बार फिर आईपीएल जीतने का मौका होगा। वहीं दिल्ली के पास फाइनल में पहुंचने के लिए अभी एक और चांस है।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)IPL 2020मुंबई इंडियंसनीता अंबानी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या