Duleep Trophy: बारिश की वजह से लगातार दूसरा दिन धुला, इंडिया ब्लू- 112/6

रविवार को भी मैदान गीला होने के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकती थी। शनिवार को वर्षा से प्रभावित पहले दिन 49 ओवर का खेल हो पाया था, जिसमें इंडिया ग्रीन ने इंडिया ब्लू का स्कोर छह विकेट पर 112 रन कर दिया था।

By भाषा | Published: August 19, 2019 7:57 PM

Open in App

रात को भारी बारिश के कारण इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन के बीच यहां खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी के पहले मैच के तीसरे दिन भी एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। बारिश के मैदान गीला था औ पूरे दिन परिस्थितियों में सुधार नहीं हुआ, जिसके कारण अंपायरों को लगातार दूसरे दिन एक भी गेंद फेंके बिना दिन का खेल रद्द करना पड़ा।

रविवार को भी मैदान गीला होने के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकती थी। शनिवार को वर्षा से प्रभावित पहले दिन 49 ओवर का खेल हो पाया था, जिसमें इंडिया ग्रीन ने इंडिया ब्लू का स्कोर छह विकेट पर 112 रन कर दिया था। बंगाल के तेज गेंदबाज इशान पोरेल ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिसमें अंडर 19 भारतीय टीम के उनके पूर्व साथी शुभमन गिल का विकेट भी शामिल है।

इंडिया ग्रीन के कप्तान फैज फजल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। फॉर्म में चल रहे रुतुराज गायकवाड़ 62 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से 30 रन बनाने के बाद तनवीर उल हक (36 रन पर दो विकेट) की गेंद पर बोल्ड हुए। महाराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज अंकित बावने 103 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

टॅग्स :बीसीसीआईइंडियादलीप ट्रॉफी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या