लॉकडाउन के बीच जीवा को बाइक की सैर करवा रहे महेंद्र सिंह धोनी, वीडियो वायरल

इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा को बाइक पर बैठाकर राइड का आनंद लेते नजर आ रहे हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: April 21, 2020 10:29 AM

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के चलते देशभर में 3 मई तक का लॉकडाउन।परिवार के साथ वक्त बिता रहे महेंद्र सिंह धोनी।

लॉकडाउन के बीच इस वक्त सभी खिलाड़ी अपने घरों में ही हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं, जिसकी तस्वीरें उनकी वाइफ लगातार शेयर भी कर रही हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी ने एक और इंस्टाग्राम लाइव किया, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा को फॉर्म हाउस के अंदर बाइक की सैर कराते दिख रहे हैं। साथ ही साक्षी लाइव कमेंट्री भी करती सुनाई दे रही हैं। 

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते आईपीएल को अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, ऐसे में वह वापस रांची लौट चुके हैं।

सर्वश्रेष्ठ कप्तान बने धोनी: हाल ही में आईपीएल के 13 साल पूरा करने के मौके पर Greatest of All-Time का चयन किया गया, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को संयुक्त रूप से आईपीएल लीग का सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना गया है। दोनों क्रमश: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हैं।

धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 11 में से 10 प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। टीम तीन बार चैम्पियन और पांच बार उपविजेता रही है। रोहित ने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली और उसे चार बार चैम्पियन बनाया।

टॅग्स :कोरोना वायरसरांचीएमएस धोनीसाक्षी धोनीजीवाभारतीय क्रिकेट टीमचेन्नई सुपर किंग्सइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या