Virat Kohli turns 35: "परफॉर्मेंस और जज्बे से लोगों का दिल जीतते रहो", सचिन तेंदुलकर ने विराट को दी बर्थडे विश

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर विराट कोहली को दी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, विराट तुम अपनी परफॉर्मेंस और जज्बे से लोगों का दिल जीतते रहो।

By आकाश चौरसिया | Updated: November 5, 2023 17:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देविराट कोहली को जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने दी शुभकामनाएंसचिन तेंदुलकर ने कहा कि अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतते रहोइसके साथ ही भविष्य को लेकर कही ये बात

Virat Kohli turns 35: विराट कोहली का आज 35 वां जन्मदिन है, अब इस मौके पर खुद सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में बर्थ-डे विश दी है। उन्होंने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले क्रिकेटर विराट कोहली को अब तक युवराज सिंह समेत कई भारतीय खिलाड़ी शुभकामनाएं दे चुके हैं। 

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा, विराट तुम अपनी परफॉर्मेंस और जज्बे से लोगों का दिल जीतते रहो। इसी के साथ तु्म्हें बर्थ-डे की शुभकामनाएं और भविष्य के लिए भी बधाई।

आज विराट भारतीय टीम की ओर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेल रहे हैं और आज उन्होंने अर्धशतक भी जड़ दिया है। दक्षिण अफ्रीका से भारतीय टीम आमने-सामने की लड़ाई लड़ रहे हैं।  

इससे पहले सहवाग ने भी विराट को दी शुभकामनाएं देकर कहा, सेंचुरी हीमोग्लोबिन की तरह इनकी रगों में दौड़ती है। आंखों में सपनों के साथ एक युवा लड़के ने अपनी कार्य नीति, जुनून, कड़ी मेहनत और प्रतिभा के साथ खेल पर राज किया है। उतार-चढ़ाव, हां लेकिन जो स्थिर रहा है वह है उसकी तीव्रता और भूख शुभकामनाएं। 

टॅग्स :सचिन तेंदुलकरविराट कोहलीयुवराज सिंहभारतसाउथ अफ़्रीका

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या