विराट कोहली का खुलासा, 'इन 4 लोगों ने मेरी शादी को बनाया यादगार'

विराट की शादी कराने की जिम्मेदारी इन चार लोगों पर थी।

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 08:12 IST

Open in App

विराट कोहली ने अपने वेडिंग प्लानरों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, 'हमारी जिंदगी के सबसे हसीन लम्हों को इन लोगों ने यादगार बनाया। हमारे प्यारे वेडिंग प्लानरों ने इस अवसर को शांतिपूर्ण ढंग से सुंदर बनाया।' विराट ने एक ट्वीट में अपने वेडिंग प्लानरों की तस्वीर भी जारी किया।

विराट कोहली ने अपने ट्वीट में शादी स्क्वॉयड नाम की कंपनी का उल्लेख किया है। यह एक मुंबई आधारित वेंडिंग प्लान करने वाली कंपनी है। टीना थारवानी, सौरभ मलहोत्रा और मनोज मित्रा इसके संस्‍‌थापक हैं। 

इससे पहले ऐसी खबरें थी कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड बंटी ने इस शादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह विराट कोहली के साथ उनके ब्रांड मैनेजर के तौर पर जुड़े हुए हैं। उन्होंने पिछले साल विराट को प्युमा की 100 करोड़ की एंडोर्समेंट डील कराई थी। 

बंटी के बाद डेस्टिनेशन वेंडिंग प्लानर देविका नारायण ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विराट ने जो फोटो शेयर की है उसमें देविका दिख रही हैं। देविका लखनऊ की हैं। वह प्रमुख तौर डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान किया करती हैं। 

विराट कोहली की शादी बीते 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी से करीब एक घंटे की दूरी पर एक विला में चुपचाप हुई। इसमें उनके और पत्नी अनुष्का शर्मा के बेहद करीबी लोगों ने हिस्सा लिया।

टॅग्स :विराट अनुष्का वेडिंगविराट कोहलीअनुष्का शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या