Video: रोहित शर्मा ने फैंस को समर्पित किया खेल रत्न पुरस्कार, कहा- आपके बिना ये संभव नहीं होता

रोहित शर्मा से पहले कप्तान विराट कोहली और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी को खेल रत्न का पुरस्कार मिल चुका है...

By भाषा | Published: August 22, 2020 8:08 PM

Open in App

भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने अपने खेल रत्न पुरस्कार को शनिवार को अपने प्रशंसकों को समर्पित करते हुए कहा कि उनके बिना यह ‘संभव नहीं होता’। रोहित को टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, महिला पहलवान विनेश फोगाट और पैरा एथलीट थांगवेलु मरियप्पन के साथ इस साल देश के सबसे बड़े खेल सम्मान के लिये चुना गया है।

भारत की सफेद गेंद की टीम के उप कप्तान ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘अभी तक का सफर शानदार रहा है और इस तरह का खेल पुरस्कार मिलना सचमुच सम्मान की बात है और मैं इसके लिये बहुत खुश हूं और यह आप सभी की वजह से मिला है। आपके समर्थन के बिना, यह संभव नहीं हो पाता।’’

रोहित इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को हासिल करने वाले चौथे क्रिकेटर हैं, उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘समर्थन करते रहिये और मैं आपसे वादा करता हूं कि देश को और गौरवान्वित करता रहूंगा। अभी हम सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं तो आप सभी को मैं ‘वर्चुअली’ गले लगाता हूं।’’

टॅग्स :रोहित शर्माभारतीय क्रिकेट टीमविनेश फोगाटटीम इंडिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या