उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष यदुपति सिंहानिया का निधन

Yadupati Singhania: उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के अध्यक्ष यदुपति सिंहानिया का गुरुवार को निधन हो गया, वह 71 साल के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे

By भाषा | Published: August 13, 2020 6:37 PM

Open in App
ठळक मुद्देयूपीसीए के अध्यक्ष यदुपति सिंहानिया का 71 वर्ष की उम्र में सिंगापुर में निधनयदुपति सिंहानिया के कोई संतान नहीं थी। उनके घर में उनकी पत्नी कविता सिंहानिया हैं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के अध्यक्ष यदुपति सिंहानिया का गुरुवार को सिंगापुर में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे और सिंगापुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

यूपीसीए के निदेशक राजीव शुक्ला ने 'भाषा' को बताया, ‘‘यदुपति सिंहानिया पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका सिंगापुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था,बृहस्पतिवार सुबह उनके निधन का समाचार मिला। वह 67 साल के थे।''

यदुपति सिंहानिया के दादा और पिता ने यूपी क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

उन्होंने बताया, ‘‘सिंहानिया परिवार की तीसरी पीढ़ी उप्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने में लगी हुई थी और उनका परिवार क्रिकेट को काफी प्यार करता था। यदुपति सिंहानिया के दादा पदमपति सिंहानिया, पिता गौर हरि सिंहानिया ने उप्र में क्रिकेट को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अब यह काम यदुपति सिंहानिया बहुत अच्छी तरह से संभाल रहे थे।’’

यूपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ललित खन्ना ने बताया, ‘‘यदुपति सिंहानिया के कोई संतान नहीं थी। उनके घर में उनकी पत्नी कविता सिंहानिया हैं।’’

यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह ने कहा, ‘‘यदुपति सिंहानिया पिछले करीब छह साल से संघ के अध्यक्ष थे और उप्र में नयी क्रिकेट प्रतिभाओं को कैसे आगे बढ़ाया जाये, इसके बारे में वह अक्सर चर्चा करते रहते थे । उप्र में क्रिकेट सिंहानिया परिवार की वजह से ही आज इस मुकाम पर पहुंचा है ।’’

सिंह ने बताया कि उनके निधन की सूचना मिलते ही कानपुर में यूपीसीए के कार्यालय एवं अन्य संस्थानो को बंद कर दिया गया है। राजीव शुक्ला ने बताया कि यदुपति सिंहानिया की स्मृति में यूपीसीए जल्द ही एक शोक सभा का आयोजन करेगा। 

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या