अंडर 19 विश्व कप 2026ः 25 जनवरी से सुपर-6 मैच, 2 ग्रुप और 12 टीम, जापान, अमेरिका, स्कॉटलैंड और तंजानिया की टीम बाहर, 1 फरवरी को भारत-पाकिस्तान में टक्कर?

icc Under-19 World Cup 2026: ग्रुप-ए से जापान, ग्रुप-बी से अमेरिका, ग्रुप-सी से स्कॉटलैंड और ग्रुप-डी से तंजानिया की टीम बाहर हो गई।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 24, 2026 22:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देicc Under-19 World Cup 2026: विश्व कप जीतने का सपना इन 4 टीमों का टूट गया। icc Under-19 World Cup 2026: अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सुपर-सिक्स में क्वालीफाई किया। icc Under-19 World Cup 2026: तीन में से तीन जीत के साथ शीर्ष स्थान सुनिश्चित किया।

बुलावायोः अंडर 19 विश्व कप 2026 में पहला स्टेज खत्म हो गया है। भारत ने न्यूजीलैंड को 07 विकेट से हराकर ग्रुप बी में तीन में से तीन जीत के साथ शीर्ष स्थान सुनिश्चित किया। ग्रुप-ए से ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और आयरलैंड की टीम, ग्रुप-बी से भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड, ग्रुप-सी से पाकिस्तान, इंग्लैंड और जिम्बाब्बे और ग्रुप-डी से अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सुपर-सिक्स में क्वालीफाई किया। ग्रुप-ए से जापान, ग्रुप-बी से अमेरिका, ग्रुप-सी से स्कॉटलैंड और ग्रुप-डी से तंजानिया की टीम बाहर हो गई। विश्व कप जीतने का सपना इन 4 टीमों का टूट गया। 

icc Under-19 World Cup 2026: सुपर-6 मैच-

ग्रुप-ए और डी

1. दक्षिण अफ्रीका

2. आयरलैंड

3. अफगानिस्तान

4. ऑस्ट्रेलिया

5. श्रीलंका

6. वेस्टइंडीज

ग्रुप-बी और सी

1. भारत

2. बांग्लादेश

3. जिम्बाब्बे

4. इंग्लैंड

5. पाकिस्तान

6. न्यूजीलैंड।

25 जनवरीः वेस्ट इंडीज बनाम आयरलैंड

25 जनवरीः ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

26 जनवरीः अमेरिका बनाम स्कॉटलैंड (प्लेऑफ)

26 जनवरीः इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश

26 जनवरीः अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका

27 जनवरीः जिम्बाब्बे बनाम भारत

27 जनवरीः पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड

28 जनवरीः ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज

29 जनवरीः दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका

30 जनवरीः अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड

30 जनवरीः इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंडट

31 जनवरीः जिम्बाब्बे बनाम बांग्लादेश

1 फरवरीः भारत बनाम पाकिस्तान

2 फरवरीः कोई मैच नहीं

3 फरवरीः सेमीफाइनल (पहला)

4 फरवरीः सेमीफाइनल (दूसरा)

6 फरवरीः फाइनल।

क्या शानदार जीत है! भारत ने 130 रन का लक्ष्य 13.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। आरोन जॉर्ज जल्दी आउट हो गए, लेकिन कप्तान म्हात्रे बेहतरीन फॉर्म में थे। उन्होंने 6 छक्के जड़े। ऑफ स्पिनर सेल्विन संजय का भी दो छक्कों से स्वागत किया। सूर्यवंशी ने भी 23 गेंदों में 40 रन बनाकर न्यूजीलैंड की जमकर धुलाई की। दोनों बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जमकर प्रहार किया। 

कप्तान आयुष म्हात्रे की 27 गेंदों में खेली गई 53 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने शनिवार को यहां अंडर-19 विश्व कप में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति से सात विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए बारिश से प्रभावित 37-37 ओवर के इस मुकाबले को बेहद आसानी से अपने नाम कर टूर्नामेंट में दबदबा कायम रखा।

न्यूजीलैंड ने 22 रन तक पांच विकेट गंवा दिये थे जिसके बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। मैच दोबारा शुरू होने पर इसे 37-37 ओवर का कर दिया गया। न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और 69 रन पर सात विकेट गंवा बैठी। भारतीय गेंदबाजों के निरंतर प्रहार के चलते टीम 36.2 ओवर में 135 रन पर ढेर हो गई।

भारत ने संशोधित लक्ष्य 130 रन का पीछा करते हुए महज 13.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। इससे पहले तेज गेंदबाजों के लिए माकूल परिस्थितियों में टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया। आर.एस. अम्ब्रिश (29 रन पर चार विकेट) और हेनिल पटेल (23 रन पर तीन विकेट) ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके दिये जिससे टीम उबरने में नाकाम रही। न्यूजीलैंड की ओर से शीर्ष पांच बल्लेबाजों में केवल स्नेहित रेड्डी (10) ही दो अंकों तक पहुंच सके।

निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कुछ देर तक संघर्ष जरूर किया, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। जैकब कॉटर (23), कैलम सैमसन (37) और सेल्विन संजय (28) ने अंत में कुछ उपयोगी रन जोड़े, लेकिन वे भारतीय गेंदबाज़ों के सामने अपनी पकड़ नहीं बना सके। भारत की ओर से खिलान पटेल, मोहम्मद इनान और कनिष चौहान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

भारत को लक्ष्य का पीछे करते हुए शुरुआती झटका लगा और आरोन जॉर्ज (सात) जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी (23 गेंदों में 40 रन; दो चौके, तीन छक्के) और कप्तान म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की मजबूत साझेदारी कर पारी को संभाला। सूर्यवंशी और म्हात्रे दोनों ने 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

सूर्यवंशी जसकरण संधू की गेंद पर मेसन क्लार्क को कैच देकर अर्धशतक पूरा करने से चूक गये। म्हात्रे ने हालांकि इसके बाद शानदार अर्धशतक पूरा किया। वह 27 गेंदों में 53 रन (दो चौके, छह छक्के) बनाकर सेल्विन की गेंद पर फ्लिन मोरी को कैच थमा बैठे। इसके बाद विहान मल्होत्रा (नाबाद 17) और वेदांत त्रिवेदी (नाबाद 13) ने 14वें ओवर के मध्य में ही भारत को जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया।

टॅग्स :आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कपटीम इंडियापाकिस्तान क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमबांग्लादेश क्रिकेट टीमअफगानिस्तान क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या