U19 World Cup: लगातार छठी बार सेमीफाइनल में टीम इंडिया, विश्व कप में रन बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज की सूची में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं?

U19 World Cup Semifinal Schedule: भारत के सामने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की चुनौती होगी। दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 2, 2026 13:25 IST

Open in App
ठळक मुद्देU19 World Cup Semifinal Schedule: चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। U19 World Cup Semifinal Schedule: 50 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की जिससे टीम ने 49.5 ओवर में 252 रन बनाये।U19 World Cup Semifinal Schedule: पाकिस्तान ने 33.3 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाये थे।

बुलावायोः भारत ने सुपर सिक्स ग्रुप में शीर्ष स्थान मजबूत करते हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। रविवार को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में भारत ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रनों से हराया। युवा कनिष्क चौहान के हरफनमौला खेल के दम पर भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 58 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारत के सामने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की चुनौती होगी। दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे।

U19 World Cup Semifinal Schedule: टॉप-5 बल्लेबाज की सूची-

1. बेन मेयसः 375 (इंग्लैंड)

2. फैसल शिनोज़ादाः 325 (अफगानिस्तान)

3. वीरन चामुदिथाः 310 (श्रीलंका)

4. जेसन रोल्सः 280 (दक्षिण अफ्रीका)

5. नितेश सैमुअलः 228 (ऑस्ट्रेलिया)।

U-19 World Cup 2026 Semi-Final lineup: देखिए शेयडूल-

1. 3 फरवरीः ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

2. 4 फरवरीः टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान

3. 6 फरवरीः फाइनल मुकाबला।

U19 World Cup Semifinal Schedule: टॉप-5 गेंदबाज की सूची-

1. मैनी लम्सडेनः 13 (इंग्लैंड)

2. अली रज़ाः 13 (पाकिस्तान)

3. अब्दुल सुभानः 12 (पाकिस्तान)

4. नूरिस्तानी उमरज़ईः 12 (अफगानिस्तान)

5. अल फहदः 12 (बांग्लादेश)।

कनिष्क ने बल्ले से 29 गेंद में 35 रन की पारी खेलने के अलावा आठवें विकेट लिए खिलान पटेल (15 गेंद में 21 रन) के साथ 50 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की जिससे टीम ने 49.5 ओवर में 252 रन बनाये। पाकिस्तान को भारत से बेहतर नेट रन रेट हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 33.3 ओवर में लक्ष्य हासिल करना था।

 लेकिन टीम ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान कभी ऐसा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। पाकिस्तान ने 33.3 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाये थे और फिर पूरी टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर आउट हो गयी। गेंदबाजी विभाग में कनिष्क ने 10 ओवर में महज 30 रन देकर एक विकेट चटकाते हुए पाकिस्तान टीम की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।

उन्होंने इस दौरान 40 डॉट गेंदें डाली। पिच से स्पिनरों को मदद मिलने के बीच बाएं हाथ के स्पिनर खिलान पटेल (9.2 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट) और कप्तान आयुष म्हात्रे (8 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट) ने भी बीच ओवरों में रन गति को पूरी तरह बांधे रखा। एशिया कप के नायक रहे पाकिस्तान के समीर मिन्हास को हेनिल पटेल ने शुरुआती ओवरों में ही अपनी ऑफ-कटर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया जिसके बाद टीम के बल्लेबाजों ने बेहद रक्षात्मक रवैया अपना लिया।

म्हात्रे ने मैच के बाद कहा, ‘‘शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में गेंद स्पिन होने लगी। केसी (कनिष्क का उपनाम) ने शानदार बल्लेबाजी की। वेदांत (त्रिवेदी) ने नेट में अच्छी बल्लेबाजी की थी, इसलिए मुझे उन पर भरोसा था। खिलाड़ियों ने शानदार योगदान दिया। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने पहले 25 ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की, उसके बाद हमारे स्पिनरों ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

हम एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रहे है। हम अब फाइनल जीतना चाहते हैं।’’ इससे पहले कनिष्क और खिलान ने महज 5.1 ओवर में 50 रन जोड़े और पारी के अंत में तेजी से रन जुटाये। इससे पहले वेदांत त्रिवेदी ने 98 गेंदों में संयमित 68 रन की पारी खेलकर टीम को ठोस आधार दिया था।

पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभान ने तीन जबकि मोहम्मद सय्याम ने दो विकेट लिये जिससे भारतीय पारी 49.5 ओवर में सिमटी। वैभव सूर्यवंशी (22 गेंदों में 30 रन) ने पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सय्याम के खिलाफ जीवनदान मिलने के बावजूद वह लगातार दूसरी गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए।

कप्तान आयुष म्हात्रे (0) का युवा वनडे में खराब दौर जारी रहा और वह पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज आरोन जॉर्ज (16) को लंबे कद के तेज गेंदबाज सुभान ने चलता किया। सुभान ने अपने कद का फायदा उठाते हुए असहज उछाल हासिल कर बल्लेबाजों को परेशान किया।

विहान मल्होत्रा (21) ने   47 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद वेदांत के साथ चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला। हालांकि पिच की धीमी गति के कारण शॉट खेलना मुश्किल रहा और वेदांत समेत शीर्ष क्रम का कोई भी बल्लेबाज रन गति नहीं बढ़ा सका।

दाएं हाथ के बल्लेबाज वेदांत ने 98 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन बाएं हाथ के कलाई स्पिनर मोमिन कमर की फुल-टॉस गेंद पर खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। खिलान और कनिष्क ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 250 रन के पार पहुंचाया। इस मैच में भी भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया।

टॅग्स :आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कपटीम इंडियापाकिस्तान क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमअफगानिस्तान क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डआईसीसी अवॉर्ड्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या