IND vs AUS: टिम पेन की पत्नी ने ऋषभ पंत से पूछा, 'क्या आज बेबीसिटिंग के लिए खाली होंगे?', वायरल हुई तस्वीर

Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन की पत्नी ने पूछा है कि क्या वह आज उनके बच्चों की देखभाल के लिए खाली हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 9, 2019 14:15 IST

Open in App

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन और भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच मजेदार जुबानी जंग देखने को मिली थी। मेलबर्न टेस्ट के दौरान पेन ने विकेट के पीछे से टिप्पणी करते हुए कहा था कि क्या पंत उनके बच्चों का ख्याल रखेंगे क्योंकि वह अपनी पत्नी को मूवी दिखाने ले जाएंगे। 

इस मजेदार जुबानी जंग के बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम के कार्यक्रम के दौरान पंत ने पेन की पत्नी और बच्चों के साथ तस्वीर खिंचवाई थी, जिस पर पेने की पत्नी ने उन्हें बेस्ट 'बेबीसिटर (बच्चों का ख्याल)' रखने वाला कहा था।

अब जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली है तो टिप पेन की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक और तस्वीर शेयर करते हुए  ऋषभ पंत से पूछा है कि क्या वह आज उनकी बच्चों की देखभाल के लिए खाली हैं।

टिम पेन ने ऋषभ पंत से पूछा मजेदार सवाल (Instagram)" title="टिम पेन ने ऋषभ पंत से पूछा मजेदार सवाल (Instagram)"/>
टिम पेन ने ऋषभ पंत से पूछा मजेदार सवाल (Instagram)

टिम पेन की पत्नी बूनी पेन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बच्चे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'एक जरूरतमंद बच्चे के साथ सामान अनपैक करने की कोशिश कर रही हूं, क्या आज ऋषभ पंत बेबीसिटिंग (बच्चों की देखभाल) के लिए खाली हैं?'पेन और पंत की मजेदार जुबानी जंग में पेन की पत्नी द्वारा किया गया ये मजेदार कमेंट्स फैंस को रास आ रहा है और उनकी इस इंस्टाग्राम पोस्ट को जमकर शेयर किया जा रहा है। 

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 71 सालों में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब 12 जनवरी से तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलेगी। भारतीय टीम ने इस सीरीज के लिए स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। 

टॅग्स :ऋषभ पंतटिम पेनभारत Vs ऑस्ट्रेलिया

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या