TATA-IPL Title Sponsorship: बीसीसीआई पोटली में रुपये ही रुपये!, हर सीजन इतना करोड़ देगा टाटा, इस कंपनी को दी मात, जानें डील की राशि और कब तक

TATA-IPL Title Sponsorship: टाटा समूह ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टाइटल स्पॉन्सरशिप में फिर से बाजी मार ली है। सौदे को 2028 तक बढ़ाकर अगले पांच वर्षों के लिए स्थान सुरक्षित कर लिया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 20, 2024 12:03 PM

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल सीजन 2022 और 2023 के लिए 670 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।बीसीसीआई ने 12 दिसंबर 2023 को टेंडर जारी किया था। आईपीएल-वीवो सौदे को चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

TATA-IPL Title Sponsorship: टाटा आईपीएल का आधिकारिक साझेदार बना रहेगा। टाटा ग्रुप ने आदित्य बिरला ग्रुप (एबीजी ग्रुप) को मात दी। टाटा ने 5 साल के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप हासिल किया है। टाटा संस ने अगले पांच वर्षों के लिए हाई-प्रोफाइल टी 20 लीग के शीर्षक प्रायोजक बनने के लिए प्रति वर्ष 500 करोड़ रुपये (कुल 2500 करोड़ रुपये) देगा। 

2024-28 के लिए चक्र के लिए एबीजी ग्रुप ने प्रति वर्ष 500 करोड़ रुपये (कुल 2500 करोड़ रुपये) की बोली लगाई थी। टाटा संस ने पिछले दो आईपीएल सीजन 2022 और 2023 के लिए 670 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। बीसीसीआई द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार टाटा संस के पास इनकार करने का पहला अधिकार था, लेकिन उसने हामी भर कर बाजी मार ली।

बीसीसीआई ने 12 दिसंबर 2023 को टेंडर जारी किया था। आईपीएल 2024 में 74 मैच होंगे। बीसीसीआई की योजना है कि लीग में मैचों की संख्या 2025 और 2026 में 84-84 और 2027 में 94 तक किया जाए। समझौते में प्रति सीजन 500 करोड़ रुपये देने पर राजी हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को यह फैसला किया।

टाटा ने वीवो से 2022 के बाद अधिकार हासिल किया था। स्मार्टफोन कंपनी ने चीनी कनेक्शन को लेकर हाथ खींच लिए थे। वीवो ने 2018 सीज़न से शुरुआत में नियोजित पांच साल की अवधि के लिए अधिकार हासिल किए थे। 2199 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। भारत और चीन के बीच राजनयिक तनाव के कारण आईपीएल-वीवो सौदे को चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

टाटा समूह ने 2022 के दौरान कदम बढ़ाया और प्रति सीजन 365 करोड़ रुपये का योगदान करने पर सहमति व्यक्त की। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का आगामी संस्करण कैश-रिच लीग में टाटा ग्रुप का तीसरा संस्करण होगा। आगामी आईपीएल 2024 सीज़न, जो दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग का 17वां संस्करण है, 23 मार्च से शुरू होने की संभावना है।

टॅग्स :IPLTataआईपीएल 2024वीवोAditya Birla GroupVivo

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या