Tanzim Hasan Sakib T20 World Cup 2024: जोश में होश नहीं खोये!, नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल से भिड़े साकिब, मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना

Tanzim Hasan Sakib T20 World Cup 2024: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब पर नेपाल के खिलाफ टी20 विश्व कप ग्रुप डी के आखिरी लीग मैच में आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 19, 2024 12:03 IST2024-06-19T12:01:38+5:302024-06-19T12:03:29+5:30

Tanzim Hasan Sakib T20 World Cup 2024 fined misconduct clashed with Nepal captain Rohit Paudel fined 15 percent match fee | Tanzim Hasan Sakib T20 World Cup 2024: जोश में होश नहीं खोये!, नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल से भिड़े साकिब, मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना

file photo

HighlightsTanzim Hasan Sakib T20 World Cup 2024: घटना 24 महीने की अवधि के भीतर तंजीम हसन साकिब का पहला अपराध है।Tanzim Hasan Sakib T20 World Cup 2024: आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। Tanzim Hasan Sakib T20 World Cup 2024: तंजीम नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल से भिड़ गए थे।

Tanzim Hasan Sakib T20 World Cup 2024: युवा खिलाड़ी को सीनियर प्लेयर से सीखना चाहिए। युवा जोश में होश नहीं खोना चाहिए। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब को नेपाल के खिलाफ बांग्लादेश के आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 ग्रुप डी मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट अंक मिला है और मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना रविवार को किंग्सटाउन के अर्नोस वेले ग्राउंड में हुई। नेपाल की पारी के तीसरे ओवर में तंजीम द्वारा गेंद फेंकने के बाद वह "आक्रामक तरीके से" बल्लेबाज रोहित पौडेल के पास पहुंचे और अनुचित शारीरिक संपर्क बनाया। यह घटना 24 महीने की अवधि के भीतर तंजीम हसन साकिब का पहला अपराध है।

तंजीम को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। यह घटना नेपाल की पारी के तीसरे ओवर की है, जब तंजीम नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल से भिड़ गए थे। तंजीम ने मैच में सात रन देकर चार विकेट लिये और बांग्लादेश को 21 रन से जीत दिलाई। उन्होंने आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.12 का उल्लंघन किया।

किसी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या अन्य किसी व्यक्ति से अनुचित तौर पर शारीरिक संपर्क के संबंध में है। मैदानी अंपायर अहसान रजा और सैफ एंगोजस्की , तीसरे अंपायर जयरामन मदनगोपाल और चौथे अंपायर कुमार धर्मसेना ने आरोप लगाये। तंजीम ने आरोप और सजा को स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

Open in app