T20 World Cup: मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने दी ऋषभ पंत को ट्रेनिंग, देखें वीडियो 

T20 World Cup: दुबई में टी20 विश्व कप 2021 का मैच चल रहा है। भारत का पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 20, 2021 5:02 PM

Open in App
ठळक मुद्दे महेंद्र सिंह धोनी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अभ्यास कराते हुए दिख रहे हैं। एमएस धोनी की तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।धोनी यकीनन भारत के सर्वश्रेष्ठ कीपर-बल्लेबाज हैं। 

T20 World Cup: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वार्म-अप खेला जा रहा है। भारत ने पहला अभ्यास मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया था। आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

दुबई में टी20 विश्व कप 2021 का मैच चल रहा है। भारत का पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है। वार्म-अप मैच के दौरान दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अभ्यास कराते हुए दिख रहे हैं। 

एमएस धोनी की तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी यकीनन भारत के सर्वश्रेष्ठ कीपर-बल्लेबाज हैं। दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी टी20 विश्व कप के लिये ‘मेंटर’ के तौर पर भारतीय टीम से जुड़े हैं। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को भारत के पूर्व कप्तान और भारतीय टीम के वर्तमान मेंटर एमएस धोनी के साथ काफी कसरत करते देखा गया था।

भारत के सबसे सफल कप्तान 40 वर्षीय धोनी केवल टी20 विश्व कप के दौरान ही इस भूमिका में रहेंगे। मेंटर एमएस धोनी को ऋषभ पंत की मदद करते देखा गया। जिन्हें आज आराम दिया गया है। धोनी अंडरआर्म गेंद फेंकते नजर आए, जबकि पंत को अपने सामने एक स्टंप लगाकर उसे इकट्ठा करना था।

 

 

धोनी की ड्रेसिंग रूम में उपस्थिति का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं राहुल

दुबई, 19 अक्टूबर (भाषा) केएल राहुल ने अगले कुछ दिनों के लिये अपने लिये जो लक्ष्य तय किये हैं उनमें महेंद्र सिंह धोनी की भारतीय टीम के मेंटर (मार्गदर्शक) के तौर पर हर सलाह का पूरा फायदा उठाना भी शामिल है। इस सलामी बल्लेबाज का मानना है कि धोनी की ड्रेसिंग रूम में उपस्थिति से शांति की भावना बनी रहती है। भारत टी20 विश्व कप में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा जिसमें राहुल का रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करना तय है। राहुल का मानना है कि धोनी से बेहतर ‘मेंटर’ कोई नहीं हो सकता। इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में अर्धशतक बनाने वाले राहुल ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘निश्चित तौर पर महेंद्र सिंह धोनी की टीम में वापसी से बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि हम उनकी अगुवाई में खेले हैं और जब वह हमारे कप्तान थे तब भी हम उन्हें एक मेंटर की तरह देखते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब वह कप्तान थे तो हमें उनका ड्रेसिंग रूम में होना अच्छा लगता था। उनकी उपस्थिति से बनने वाली शांति की भावना हमें पसंद है। हम सभी मदद के लिये उनकी तरफ देखते थे। उनका यहां होना शानदार है।’’ राहुल ने कहा, ‘‘इससे हमें शांति की भावना का अहसास होता है। हमने पहले दो से तीन दिन उनके साथ बिताने का पूरा आनंद लिया है। मैं उनसे क्रिकेट, कप्तानी और क्रिकेट से जुड़े प्रत्येक पहलू के बारे में सीख लेना चाहता हूं।’’ धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल में अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता और संभावना है कि वह 2022 में वापसी करके चेपक में घरेलू दर्शकों के सामने खेलेंगे। राहुल ने कहा, ‘‘हम में से कोई नहीं जानता कि आईपीएल 2021 का फाइनल उनका आखिरी मैच होगा या नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘धोनी हम में से किसी को भी कड़ी चुनौती दे सकते हैं। वह गेंद को सबसे दूर हिट कर सकते हैं, वह बहुत ताकतवर हैं और विकेटों के बीच दौड़ में उनका कोई सानी नहीं है। वह सबसे फिट नजर आते हैं। उनका यहां होना बहुत अच्छा है।’’ भाषा पंत सुधीर सुधीर

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपएमएस धोनीऋषभ पंतआईसीसीविराट कोहलीरोहित शर्माबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या