टी20 विश्व कप चैंपियन, रन बनाने में फुस्स सूर्यकुमार यादव?, 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल खेलेंगे, जानें बीसीसीआई ने क्या कहा?

सूर्यकुमार यादव ने भले ही भारत को टी20 विश्व कप खिताब का शानदार बचाव करने में नेतृत्व किया हो, लेकिन बल्लेबाजी को देखते हुए सवाल बना हुआ।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 14, 2026 16:53 IST

Open in App
ठळक मुद्दे2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए टीम में शामिल किया जाएगा।सूर्यकुमार अब भी मुख्य कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद हैं।जाहिर है, सूर्यकुमार अभी टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

नई दिल्लीः सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने भले ही टी20 विश्व कप के खिताब का सफल बचाव किया हो लेकिन उनकी बल्लेबाजी फॉर्म को देखते हुए सवाल उठने लग गए हैं कि क्या उन्हें 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए टीम में शामिल किया जाएगा या नहीं। जून-जुलाई में इंग्लैंड और आयरलैंड का भारतीय दौरा कप्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

क्योंकि उनकी कप्तानी से कहीं ज्यादा उनकी बल्लेबाजी की परीक्षा होगी। यह दौरा तय कर सकता है कि क्या उन्हें 2028 में होने वाले बड़े आयोजनों के अगले चरण, जिसमें ओलंपिक और ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप शामिल है, तक दो साल का और समय दिया जाएगा। सूर्यकुमार अब भी मुख्य कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद हैं।

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2028 टी20 विश्व कप तक टीम में चाहते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति उनकी इस राय से सहमत होती है या नहीं, क्योंकि ओलंपिक के समय टी20 कप्तान की उम्र 38 के करीब हो जाएगी। एक बीसीसीआई सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, "जाहिर है, सूर्यकुमार अभी टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

लेकिन उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि एक बल्लेबाज के रूप में वे अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखें। जाहिर है, वे यूके में कप्तानी करेंगे, लेकिन उसके बाद 2028 तक की चर्चाएं पूरी तरह से प्रदर्शन पर आधारित हो सकती हैं।" सूर्यकुमार के लिए 2025 का साल बेहद खराब रहा, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 120 से भी नीचे गिर गया और वे एक भी अर्धशतक नहीं बना सके।

2026 में स्थिति बदल गई, जब उन्होंने टी20 विश्व कप के अंत तक 160 से अधिक के अच्छे स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतक बनाए। हालांकि, टी20 विश्व कप में, अमेरिका के खिलाफ पहले मैच को छोड़कर, सूर्यकुमार का प्रदर्शन उल्लेखनीय नहीं रहा।

बड़ी टीमों के सामने उनका स्कोर 18 (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ), 18 (वेस्ट इंडीज के खिलाफ), इंग्लैंड के खिलाफ 11 (सेमीफाइनल) और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 0 रहा। भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाजों की जबरदस्त ताकत को देखते हुए और वैभव सूर्यवंशी के अभी तक पूरी तरह से खुलकर खेलने की क्षमता न होने के कारण, सूर्यकुमार को वह निरंतरता हासिल करनी होगी।

वैभव सूर्यवंशी का नाम उन 35 टी20 विशेषज्ञों की सूची में शामिल किया गया है जिन्हें राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने जून-जुलाई में आयरलैंड दौरे के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए संभावित खिलाड़ियों के रूप में चुना है। इसमें कोई शक नहीं कि सूर्यवंशी, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए, भारतीय सीनियर पुरुष टीम में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।

उनकी उम्र 16 साल होने में कुछ महीने कम हैं। चयन समिति इस बात पर विचार कर रही है कि क्या वह जून में आयरलैंड का दौरा करेंगे, या उसके बाद जिम्बाब्वे का दौरा, या वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 मैचों में से कोई एक या सितंबर में जापान में होने वाले एशियाई खेल है।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपओलंपिकLos Angelesटीम इंडियाबीसीसीआईगौतम गंभीरGautam Gambhir

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या