T20 World Cup 2024: चोटिल तास्किन पर दांव, टी20 विश्व कप में बना दिया उपकप्तान, 15 सदस्यीय टीम में महमूदुल्लाह की वापसी, देखें सूची

T20 World Cup 2024: तेज गेंदबाज तास्किन अहमद को मांसपेशियों के खिंचाव से पूरी तरह से नहीं उबरने के बावजूद अमेरिका और वेस्टइंडीज में अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए मंगलावार को बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 14, 2024 15:35 IST

Open in App
ठळक मुद्देT20 World Cup 2024: टीम का नेतृत्व नजमुल हुसैन शंटो करेंगे।T20 World Cup 2024: अनुभवी चहरों को जगह मिली है।T20 World Cup 2024:  दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और नेपाल हैं।

T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज में अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। कई माह के बाद अनुभवी बल्लेबाज महमूदुल्लाह को शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 विश्व कप में नहीं चुना गया था। टीम का नेतृत्व नजमुल हुसैन शंटो करेंगे। चोटिल तास्किन अहमद पर बड़ा दांव खेला गया और टीम का उपकप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाज तास्किन अहमद अभी भी मांसपेशियों के खिंचाव से पूरी तरह से उबरे नहीं हैं। चयनकर्ताओं ने कहा कि जल्द ही चोट से उबर जाएंगे।

टीम इस प्रकार है: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तास्किन अहमद, लिटन दास, सौम्य सरकार, तंजीद हसन, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदय, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, तनवीर इस्लाम, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम और तंजीम हसन।

रिजर्व खिलाड़ी: हसन महमूद, अफीफ हुसैन।

पिछले हफ्ते जिंबाब्वे के खिलाफ पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले तास्किन को चोट लगी थी। उन्हें उप कप्तान भी बनाया गया है। चोटिल होने से पहले तास्किन ने श्रृंखला के चार मैच में 4.56 की इकोनॉमी रेट से आठ विकेट चटकाए थे। टीम की अगुआई नजमुल हुसैन शंटो करेंगे। 15 सदस्यीय टीम में सभी जाने-पहचाने और अनुभवी चहरों को जगह मिली है।

खराब फॉर्म के बावजूद लिटन दास को टीम में शामिल किया गया है। स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो 2007 में शुरुआत से इसके सभी टूर्नामेंट में खेले हैं। बांग्लादेश की टीम अपने अभियान की शुरुआत टेक्सास के डलास में सात जून को श्रीलंका के खिलाफ करेगी। टीम को ग्रुप डी में रखा गया है जिसकी अन्य टीमें दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और नेपाल हैं।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपबांग्लादेश क्रिकेट टीमशाकिब अल हसनआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या