सुषमा स्वराज के निधन से सदमे में खेल जगत, गौतम गंभीर बोले- देश के लिए अपूरणीय क्षति

Sushma Swaraj: सुषमा स्वराज के निधन से पूरा देश सदमे में है। खेल जगत ने पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: August 7, 2019 10:45 IST

Open in App

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। भाजपा की वरिष्ठ नेता का 2016 में गुर्दा प्रतिरोपित किया गया था और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी हैं। 

जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने और राज्य को दो केन्द्रशासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के कदम से बेहद प्रसन्न स्वराज ने मंगलवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी थी। स्वराज ने ट्वीट किया था,‘‘नरेन्द्र मोदी जी- धन्यवाद प्रधानमंत्री। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अपने जीवनकाल में यह दिन देखने का इंतजार कर रही थी।’’ 

सुषमा स्वराज के निधन से पूरा देश सदमे में है। खेल जगत ने पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने कहा, ‘‘मैं अनुभवी राजनेता और भाजपा की मजबूत स्तंभ सुषमा स्वराज जी के निधन से शोक में हूं। हर कोई उन्हें प्यार करता था। वह मौजूदा समय की सबसे मददगार और प्रिय राजनेताओं के रूप में याद रखी जाएंगी। उनके परिवार और दोस्तों को मेरी संवेदनाएं। भारत की अपूरणीय क्षति।’’

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘‘सुषमा स्वराज जी के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।’’ 

टॅग्स :सुषमा स्वराजवीरेंद्र सहवागनरेंद्र मोदीधारा ३७०गौतम गंभीरहरभजन सिंह

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या