IPL 2021 के कमेंट्री पैनल का स्टार स्पोर्ट्स ने किया ऐलान, मुंबई इंडियंस के पार्थिव पटेल भी शामिल

हिंदी कमेंट्री पैनल में गौतम गंभीर, इरफान पठान, आकाश चोपड़ा शामिल हैं। साथ ही पार्थिव पटेल और किरण मोरे को भी शामिल किया गया हैं।

By विनीत कुमार | Published: September 12, 2021 02:14 PM2021-09-12T14:14:27+5:302021-09-12T14:14:27+5:30

Star Sports names commentary panel for IPL 2021 Parthiv Patel also included | IPL 2021 के कमेंट्री पैनल का स्टार स्पोर्ट्स ने किया ऐलान, मुंबई इंडियंस के पार्थिव पटेल भी शामिल

आईपीएल-2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल-2021 का दूसरा चरण अगले रविवार (19 सितंबर) से शुरू हो रहा है।दूसरा चरण का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है।टी20 लीग के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने जारी किए कमेंट्री पैनल के नाम।

दुबई: भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट रद्द होने के बाद क्रिकेट फैंस अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के यूएई चरण के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीजन का दूसरा चरण अगले रविवार (19 सितंबर) से शुरू होगा।

दूसरा चरण का पहला मुकाबला गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाना है। मूल कार्यक्रम के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को सीजन के 30वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना करना था, लेकिन इसे बदल दिया गया है। 

स्टार स्पोर्ट्स ने कमेंट्री पैनल का किया ऐलान

स्टार स्पोर्ट्स ने पहले ही आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का प्रोमो जारी कर दिया है। अब टी20 लीग के आधिकारिक प्रसारक ने सीजन के लिए कई दिग्गजों से सजी कमेंट्री पैनल की भी घोषणा कर दी है। 

ट्विटर पर यूजर्स को जवाब देते हुए स्टार स्पोर्ट्स ने स्टार-स्टडेड हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री पैनल का नाम बताया।

हिंदी कमेंट्री पैनल में गौतम गंभीर, इरफान पठान, आकाश चोपड़ा शामिल हैं, जबकि सुनील गावस्कर, केविन पीटरसन, हर्षा भोगले, मुरली कार्तिक, इयान बिशप इंग्लिश कमेंट्री पैनल में कुछ प्रमुख नाम हैं। हिंदी कमेंट्री पैनल में मुंबई इंडियंस के बैकरूम स्टाफ सदस्य पार्थिव पटेल और किरण मोरे को भी शामिल किया गया हैं।

 

यूएई सितंबर-अक्टूबर में कुल 31 आईपीएल मैचों की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट का लीग चरण 8 अक्टूबर को समाप्त होगा, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।

टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर 10 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। एलिमिनेटर 11 अक्टूबर को होगा। पहले क्वालीफायर की हारने वाली और एलिमिनेटर की विजेता टीम 13 अक्टूबर को दूसरे क्वालीफायर में भिड़ेगी। फाइनल 15 अक्टूबर को दुबई में होगा।

आईपीएल के ठीक बाद टी20 विश्व कप 2021 का भी आयोजन होना है। ये टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से शुरू होगा।

Open in app