न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंका ने कोच हथुरुसिंघा को किया निलंबित

श्रीलंका के क्रिकेट अधिकारियों ने मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा को निलंबित कर दिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए अस्थाई विकल्प नियुक्त किया है।

By भाषा | Published: August 07, 2019 11:07 PM

Open in App
ठळक मुद्दे श्रीलंका के क्रिकेट अधिकारियों ने बुधवार को मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा को निलंबित कर दियाअंतिम फैसला किए जाने तक श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज रुमेश रत्नायके को अंतरिम कोच बनाया गया है।

कोलंबो, सात अगस्त। श्रीलंका के क्रिकेट अधिकारियों ने बुधवार को मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा को निलंबित कर दिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए अस्थाई विकल्प नियुक्त किया है। क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने कहा कि हथुरुसिंघा की स्थिति पर अंतिम फैसला किए जाने तक श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज रुमेश रत्नायके को अंतरिम कोच बनाया गया है।

सिल्वा ने कोलंबो में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हथुरुसिंघा इस (न्यूजीलैंड के खिलाफ) श्रृंखला से नहीं जुड़ेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको विस्तृत जानकारी नहीं दे सकता, क्योंकि यह कानूनी मुद्दा बन सकता है।’’

खेल मंत्री हारिन फर्नांडो ने इस महीने कहा था कि हथुरुसिंघा केा 14 अगस्त को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही श्रीलंका की घरेलू टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत तक पद छोड़ने और नए कोच के लिए जगह बनाने का समय दिया जाएगा। विश्व कप में लचर प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के छठे स्थान पर रहने के बाद हथुरुसिंघा और उनके सहायकों को बाहर किए जाने की उम्मीद थी।

टॅग्स :श्रीलंका क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या