Sri Lanka ODI World Cup 2023: 7 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआत, जानें पूरा शेड्यूल, मैच की तारीख, समय और स्थान

Sri Lanka ODI World Cup 2023: श्रीलंका 7 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे विश्व कप 2023 अभियान की शुरुआत करेगा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 10, 2023 14:30 IST

Open in App
ठळक मुद्दे1996 विश्व कप चैंपियन टीम पुराने लय में दिख रही है। पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।श्रीलंका विश्व कप में क्वालीफायर एक और नीदरलैंड क्वालीफायर दो के रूप में टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा।

Sri Lanka ODI World Cup 2023: एकदिवसीय विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल जीत कर श्रीलंका ने विपक्षी टीमों को चेतावनी जारी कर दी। 1996 विश्व कप चैंपियन टीम पुराने लय में दिख रही है। श्रीलंका 7 अक्टूबर को दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे विश्व कप 2023 अभियान की शुरुआत करेगा।

1996 क्रिकेट विश्व कप चैंपियन टीम जिम्बाब्वे में आयोजित आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट के माध्यम से आया है। श्रीलंका और नीदरलैंड टीमें इस साल पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। इस जीत से श्रीलंका विश्व कप में क्वालीफायर एक और नीदरलैंड क्वालीफायर दो के रूप में टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा।

क्वालीफायर के माध्यम से विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम नीदरलैंड है। 10 टीमों का टूर्नामेंट 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में शुरू होगा, जिसमें गत चैंपियन इंग्लैंड का मुकाबला 2019 उपविजेता न्यूजीलैंड से होगा। 2 नवंबर को मुंबई में श्रीलंका का मुकाबला मेजबान भारत से होगा।

श्रीलंका वनडे विश्व कप 2023 का पूरा शेड्यूलः (Sri Lanka ODI World Cup 2023 Full schedule)-

1ः श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, 7 अक्टूबर, दिल्ली

2ः श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, 12 अक्टूबर, हैदराबाद

3ः श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 16 अक्टूबर, लखनऊ

4ः श्रीलंका बनाम नीदरलैंड, 21 अक्टूबर, लखनऊ

5ः श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, 26 अक्टूबर, बेंगलुरु

6ः श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, 30 अक्टूबर, पुणे

7ः श्रीलंका बनाम भारत, 2 नवंबर, मुंबई

8ः श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, 6 नवंबर, दिल्ली

9ः श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, 9 नवंबर, मुंबई।

श्रीलंका इस प्रारूप में लगातार 10वीं जीत दर्ज की। दो बार का चैंपियन वेस्टइंडीज पहली बार भारत में अक्टूबर - नवंबर में होने वाली इस प्रतियोगिता में नहीं खेलेगा। श्रीलंका ने सुपर सिक्स में अपने पांचों मैच जीते। वह रविवार को होने वाले फाइनल में विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम नीदरलैंड से भिड़ेगा।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपटीम इंडियाश्रीलंका क्रिकेट टीमपाकिस्तान क्रिकेट टीमनीदरलैंडऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमबांग्लादेश क्रिकेट टीमअफगानिस्तान क्रिकेट टीमआईसीसीइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या