टीम होटल में हुए रेप मामले में श्रीलंकाई बोर्ड ने अपने इस खिलाड़ी को 6 मैच के लिए किया बैन

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ी दानुष्का गुणातिल्का को आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में 6 मैचों के लिए बैन कर दिया है।

By सुमित राय | Published: July 27, 2018 01:55 PM2018-07-27T13:55:05+5:302018-07-27T16:14:07+5:30

Sri Lanka Cricket Board ban Danushka Gunathilaka for 6 matches in Rape case | टीम होटल में हुए रेप मामले में श्रीलंकाई बोर्ड ने अपने इस खिलाड़ी को 6 मैच के लिए किया बैन

यह पहला मौका नहीं जब दानुष्का किसी विवादित मामले में फंसे हैं।

googleNewsNext

कोलंबो, 27 जुलाई। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ी दानुष्का गुणातिल्का को 6 मैचों के लिए बैन कर दिया है। बोर्ड ने दानुष्का को 'आचार संहिता और संविदात्मक दायित्व' के उल्लंघन के आरोप में यह बैन लगाया है। बता दें कि दानुष्का के दोस्त पर श्रीलंकाई टीम के होटल में नार्वे की महिला से रेप का आरोप लगा था इसके बाद दानुष्का को टीम से निलंबित कर दिया गया था।

दानुष्का और उनके दोस्त पर आरोप है नार्वे की दो महिलाओं को रविवार की सुबह उस होटल लेकर आए, जहां श्रीलंकाई टीम ठहरी थी। बाद में एक महिला ने दानुष्का के दोस्ट पर रेप का आरोप लगाया था, जो श्रीलंकाई मूल का ब्रिटिश पासपोर्टधारी है। नार्वे की महिला ने रेप का केस दर्ज कराने के बाद अपने देश वापस लौट गई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दानुष्का के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था।

आचार संहिता के तहत मैचों के दौरान खिलाड़ियों के लिए रात में होटल के कमरों में रहना अनिवार्य है और खिलाड़ी किसी भी मेहमान को टीम होटल में नहीं ला सकते। श्रीलंका क्रिकेट ने हालांकि आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में गुणातिल्का को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बीच में निलंबित कर दिया था।

अनुशासन के मामले में गुणातिल्का का रिकॉर्ड खराब

बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब दानुष्का किसी विवादित मामले में फंसे हैं। इस साल जनवरी में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के फाइनल के बाद उन्हें आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए डांट लगी थी। उन्होंने तमीम इकबाल के आउट होने के बाद गलत इशारा किया था और इसी वजह से उन्हें एक डीमेरिट पॉइंट भी मिला था।

पिछले साल अक्टूबर में भी दानुष्का गुणातिल्का को खराब व्यवहार के कारण सीमित ओवरों के 6 मैचों से प्रतिबंधित कर दिया गया था। भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान गुणातिल्का ने न सिर्फ ट्रेनिंग सेशन छोड़ा, बल्कि अपने मैच गियर के बिना ही खेलने भी पहुंच गए। हालांकि बाद में 6 मैचों के प्रतिबंध को तीन मैचों का कर दिया गया था, लेकिन साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई थी और सालाना कॉन्ट्रैक्ट का 20% हिस्सा भी उन्हें गंवाना पड़ा था।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Open in app