SRH vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने आज टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने रनों की बारिश कर डाली, अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में तेज 35 रन बनाकर आउट हुए जिसमें उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके लगाए। इसके बाद ट्रैविस हेड 38 रन बनाकर आउट हुए, इशान किशन ने अर्धशतक जड़ा और 55 रन बनाकर आउट हुए, हाइनरिक क्लासन ने भी तूफानी बल्लेबाजी की 43 गेंदों में 69 रन बनाए। नीतीश कुमार रेड्डी ने नाबाद 29 रन बनाए, कुल मिलाकर सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 235 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम जीत के लिए 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, पंजाब के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होकर पवेलियन लौटने लगे। प्रियांश आर्य 1 रन बनाकर आउट, प्रभसिमरन सिंह 3 रन पर आउट, कप्तान श्रेयस अय्यर 5 रन, मार्कस स्टॉयनिस 28 रन, सूर्यांश शेडगे 25 रन, शशांक सिंह 4 रन, मार्को यानसन 19 रन। एक मात्र बल्लेबाज कूपर कॉनली ने पंजाब किंग्स की पारी को शुरुआत से ही संभाला शानदार शतक जड़ा, कूपर कॉनली ने 59 गेंदों में 107 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 7 चौके 8 छक्के लगाए। पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी और सनराइजर्स हैदराबाद 33 रनों से मैच जीत गई।
SRH vs PBKS Highlights: कॉनली की 107 रन की पारी गई बेकार, हैदराबाद 33 रन से जीता मैच
Hyderabad Beat Punjab by 33 Runs: पंजाब किंग्स की टीम जीत के लिए 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, पंजाब के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होकर पवेलियन लौटने लगे। प्रियांश आर्य 1 रन बनाकर आउट, प्रभसिमरन सिंह 3 रन पर आउट, कप्तान श्रेयस अय्यर 5 रन, मार्कस स्टॉयनिस 28 रन, सूर्यांश शेडगे 25 रन, शशांक सिंह 4 रन, मार्को यानसन 19 रन। एक मात्र बल्लेबाज कूपर कॉनली ने पंजाब किंग्स की पारी को शुरुआत से ही संभाला शानदार शतक जड़ा, कूपर कॉनली ने 59 गेंदों में 107 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 7 चौके 8 छक्के लगाए। पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी और सनराइजर्स हैदराबाद 33 रनों से मैच जीत गई।
By संदीप दाहिमा | Updated: May 6, 2026 23:22 IST
SRH vs PBKS Highlights: कॉनली की 107 रन की पारी गई बेकार, हैदराबाद 33 रन से जीता मैच
ठळक मुद्देIPL 2026: SRH की बड़ी जीत, 235 रन का पहाड़ चढ़ न सकी PBKSSRH vs PBKS: क्लासन-इशान का तूफान, कॉनली का शतक भी पड़ा फीका235 रन का टारगेट भारी पड़ा! पंजाब हारी, हैदराबाद ने दर्ज की शानदार जीत