हैदराबाद में डॉक्टर से गैंगरेप पर खेल जगत ने जाहिर किया गुस्सा, जानें किसने क्या कहा

हैदराबाद की डॉक्टर के साथ हैवानियत की हर हद पार करने वाली घटना के बाद खेल जगह की हस्तियां भी अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं।

By सुमित राय | Published: November 30, 2019 2:36 PM

Open in App
ठळक मुद्देमहिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और उनकी हत्या की घटना से पूरा देश स्तब्ध है।इस घटना पर हरभजन और वीवीएस लक्ष्मण समेत कई खिलाड़ियों ने गुस्सा जाहिर किया है।

हैदराबाद के शमशाबाद इलाके एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और उनकी हत्या की घटना से पूरा देश स्तब्ध है और लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। हैवानियत की हर हद पार करने वाली इस घटना के बाद खेल जगह की हस्तियां भी अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं।

इस घटना पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'हम सभी को शर्म आनी चाहिए कि हम इन चीजों को फिर से होते हुए देख रहे हैं और फिर से सुखदायक परिवर्तन की बात करते हैं। हम ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त नीति नहीं बना सकते। इन्हें तो पूरे शहर के सामने लटका देना चाहिए जो एक उदाहरण सेट कर सकें। नरेंद्र मोदी सर को भी ध्यान देने की जरूरत है।'

क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की, जिसमें एक लड़की कुत्ते के साथ बैठी है। फोटो पर लिखा हुआ है, 'डॉक्टर, क्या आप अब भगवान से चेक कर सकते हैं कि कौन असली जानवर है।' इस फोटो के साथ गंभीर ने लिखा, 'शेमफुल।'

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'कोई इतना बर्बर और जघन्य अपराध कैसे कर सकता है। मैं इस घटना के बारे में जानकर हैरान हूं और कुछ नहीं कह पा रहा हूं। पीड़ित परिवार के साथ मेरी सहानुभूति है। यह समय है कि सरकार कड़ी कार्रवाई करे और दोषियों को सजा दे।'

भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'बहुत ही दुःखद और निंदनीय। तेलंगाना में पशु चिकित्सक महिला की बलात्कार के बाद हत्या!! ऐसे दरिंदों को सिर्फ ओर सिर्फ फांसी होनी चाहिए वो भी सरेआम चौराहे पर ओर पूरे देश में सभी टीवी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण हो'

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'कोई शब्द नहीं।' 

साइबराबाद पुलिस ने बताया कि जब हॉस्पिटल से महिला डॉक्टर बुधवार (27 नवंबर) रात के आठ बजे के बाद घर लौट रहीं तथी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर है। जिसके बाद उन्होंने अपनी बहन को फोन किया। बहन ने फोन पर बताया कि टोल प्लाजा के पास वह स्कूटी छोड़ कैब से घर आ जाए। लेकिन जब तक वह कैब लेती उससे पहले दो आदमियों ने उसे स्कूटी रिपेयरिंग के लिए मदद को पूछा। महिला डॉक्टर ने बहन को बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें मदद ऑफर की है और उन्होंने थोड़ी देर से कॉल बैक करने की बात कर कॉल कट कर दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला मदद लेने के लिए तैयार हो गई और अपना स्कूटी देकर वहीं खड़ी टोल प्लाजा पर उन लोगों का इंतजार करने लगी। उसके बाद वहां बस के पीछे छिपे लोगों ने टोंडुपल्ली टोल प्लाजा से तकरीबन 50 मीटर दूर महिला को झाड़ी में खींच लिया। महिला की हत्या के बाद आरोपी उसके शव को किसी निर्माणाधीन पुल के पास ले गए और शव को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक गुरुवार (28 नवंबर) सुबह पुलिस को हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास महिला डॉक्टर का शव जला हुआ ही बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक महिला के शव से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर महिला का अंडरगारमेंट्स पड़ा हुआ था। इसी के बात को लेकर पुलिस को शक है कि पहले महिला के साथ आरोपियों ने मिलकर रेप किया था और फिर हत्या की। 

टॅग्स :वीवीएस लक्ष्मणहरभजन सिंहगौतम गंभीरहैदराबादगैंगरेप

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या