इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने खोला राज, कैसे खेल निभा सकते हैं कोरोना महामारी के प्रभाव से उबारने में बड़ी भूमिका

Eoin Morgan: कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव की वजह से लॉकडाउन झेल रही दुनिया की एक बड़ी आबादी को लेकर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि खेल इस महामारी के प्रभावों से उबरने में अहम भूमिका निभा सकते हैं

By भाषा | Updated: April 2, 2020 17:35 IST

Open in App
ठळक मुद्देमोर्गन की टीम के साथी जोस बटलर पैसा जुटाने के लिये विश्व कप की अपनी शर्ट नीलाम कर रहे हैंकोरोना की वजह से दुनिया भर में 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है

लंदन: इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि खेल विश्व को कोविड-19 के प्रभाव से उबारने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस महामारी के कारण विश्व भर की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ गयी हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार मोर्गन ने कहा, ‘‘ खेल दुनिया को आगे बढ़ाने और लोगों का चीजों के प्रति नजरिया बदलने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अलग थलग रहने से दिमाग निष्क्रिय हो जाता है। खेलों से दिमाग को सक्रिय बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो मुझे लगता है यह महत्वपूर्ण कदम होगा। ’’ जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आती इंग्लैंड के शीर्ष क्रिकेटर इंतजार करने के लिये तैयार हैं और इस संकट से पार पाने के लिये जो भी संभव हो वह कर रहे हैं।

मोर्गन ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। वास्तविकता यह है कि जब तक इस महामारी पर नियंत्रण नहीं हो जाता है हम खेलने के बारे में नहीं सोच सकते हैं।’’ क्रिकेटर और अन्य खिलाड़ी इस घातक वायरस से लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं। मोर्गन की टीम के साथी जोस बटलर पैसा जुटाने के लिये विश्व कप की अपनी शर्ट नीलाम कर रहे हैं। अभी तक इसके लिये 65,000 पौंड की बोली लगायी जा चुकी है। बटलर ने कहा कि यह धनराशि रॉयल ब्राम्पटन एंड हेयरफील्ड हास्पिटल चैरिटी में जाएगी। 

टॅग्स :इयोन मोर्गनकोरोना वायरस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या