South Africa vs Sri Lanka, 2nd Test: सीरीज पर 2-0 से कब्जा और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए बटोरे 12 अंक?, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया को लगेगा झटका

South Africa vs Sri Lanka, 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 358 बनाने के बाद श्रीलंका को 328 रन पर आउट किया था। उसने दूसरी पारी में 317 रन बनाये।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 09, 2024 7:24 PM

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका की दूसरी पारी 238 रन पर सिमट गयी।वामहस्त स्पिनर केशव महाराज ने 76 रन पर पांच विकेट झटके।टेस्ट करियर में 11वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।

South Africa vs Sri Lanka, 2nd Test: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के आखिरी दिन सोमवार को श्रीलंका को 109 रनों से हराकर श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। जीत लिए 348 रन का पीछा कर रहे श्रीलंका को मैच के पांचवें दिन जीत के लिए और 143 रन की जरूरत थी जबकि उसके पांच विकेट बचे थे। कप्तान धनंजय डिसिल्वा (50) और कुसल मेंडिस (46) की छठे विकेट की 97 रन की साझेदारी टूटने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पुछल्ले बल्लेबाजों को बिना समय गवांये चलता कर दिया। श्रीलंका की दूसरी पारी 238 रन पर सिमट गयी।

वामहस्त स्पिनर केशव महाराज ने 76 रन पर पांच विकेट झटके। टेस्ट करियर में उन्होंने 11वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 358 बनाने के बाद श्रीलंका को 328 रन पर आउट किया था। उसने दूसरी पारी में 317 रन बनाये। श्रीलंका को आखिरी दिन कल के नाबाद बल्लेबाज डिसिल्वा और मेंडिस से चमत्कार की उम्मीद थी।

दोनों ने दिन की शुरुआत में एक समान 39 रन पर थे। दिन के सातवें ओवर में महाराज ने मेंडिस को एडेन मारक्रम के हाथों कैच कराया। डिसिल्वा अर्धशतक पूरा करने के बाद कैगिसो रबाडा की गेंद को विकेटकीपर काइल वेरिन के हाथों में खेल गये जिससे श्रीलंका की हार तय हो गयी। श्रीलंका ने छह रन के अंदर आखिरी तीन विकेट गंवा दिये।

इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में पहले स्थान पर पहुंच कर फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया। दक्षिण अफ्रीका को अब अपनी घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है।

टॅग्स :भारत का दक्षिण अफ्रीका दौराऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमटीम इंडियादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या