SMAT Score Semifinal 1: पंजाब फाइनल में पहुंचा, इस खिलाड़ी ने दिल्ली गेंदबाज को तोड़े, 36 गेंद और 63 रन

SMAT Score Semifinal 1: पंजाब के खिलाड़ी मनदीप सिंह ने 36 गेंद में 63 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 04, 2023 4:12 PM

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब ने 184 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब की टीम ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। मनदीप सिंह भी 63 रन पर टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे।

SMAT Score Semifinal 1: सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में पंजाब की टीम ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। पंजाब के खिलाड़ी मनदीप सिंह ने 36 गेंद में 63 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। पंजाब ने 184 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। 6 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 183 रन बनाए। आयुष बडानी ने 57 गेंद पर 80 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। अनुज रावत ने 22 गेंद में 34 रन बनाए। पंजाब की टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बनाकर जीत हासिल की। 

पंजाब के अभिषेक शर्मा ने 77 रन की पारी खेली। 45 गेंद का सामना किया और 5  चौके और 6 छक्के लगाए। नेहल बहेरा ने 10 गेंद में 13 रन की नाबाद पारी खेली। मनदीप सिंह भी 63 रन पर टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे। अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

टॅग्स :सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीपंजाबदिल्लीबीसीसीआई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या