SL vs PAK Asia Cup 2022: श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीता, क्षेत्ररक्षण का किया फैसला, जानें क्या है प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। आजम ने कहा, शादाब और नसीम नहीं खेल रहे हैं, उस्मान कादिर और हसन अली अंदर हैं। शादाब को फाइनल के लिए फिट होना चाहिए। श्रीलंका टीम में भी बदलाव हुए हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 09, 2022 7:16 PM

Open in App

Sri Lanka vs Pakistan Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 में शुक्रवार को खेले जा रहे सुपर 4 के छठे मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है। ये दोनों टीमें 11 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेलेंगी। इसलिए प्री फाइनल मुकाबला जोरदार रहने वाला है। टॉस जीतने के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा, टूर्नामेंट टॉस के साथ हमारे लिए भाग्यशाली रहा है, आप कभी नहीं जानते कि क्या होगा। लेकिन पहले गेंदबाजी करना हमारा आकर्षण रहा है। यह अच्छा है कि हम फाइनल से पहले एक बार पाकिस्तान से खेल रहे हैं। 

उन्होंने टीम में दो बदलाव को लेकर कहा कि असलंका के लिए डीडीएस (धनंजया डी सिल्वा) आ रहे हैं, और प्रमोद मदुशन असिथा फर्नांडो के लिए पदार्पण कर रहे हैं। हमें विश्व कप और फाइनल से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश को आजमाने की जरूरत है। उधर, पाकिस्तान की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। आजम ने कहा, शादाब और नसीम नहीं खेल रहे हैं, उस्मान कादिर और हसन अली अंदर हैं। शादाब को फाइनल के लिए फिट होना चाहिए। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हसन अली, हारिस रऊफ, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), धनंजया डी सिल्वा, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मदुशन, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका

टॅग्स :एशिया कपश्रीलंका क्रिकेट टीमपाकिस्तान क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या