Shubman Gill-Rishab Pant 1st Test Day 3: दूसरी पारी में 2 शतक, 32 चौके और 8 छक्के, पंत के बाद गिल ने खोले धागे?, बांग्लादेश के सामने 515 का लक्ष्य

Shubman Gill-Rishab Pant India vs Bangladesh LIVE, 1st Test Day 3: भारतीय खिलाड़ी ने कमाल की पारी खेली। पूरे मैच में 3 शतक अपने नाम किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 21, 2024 13:30 IST2024-09-21T13:10:56+5:302024-09-21T13:30:16+5:30

Shubman Gill-Rishab Pant India vs Bangladesh LIVE, 1st Test Day 3 pant 109 and gill 119 runs 32 fours 8 sixes Bangladesh target 515 see video watch | Shubman Gill-Rishab Pant 1st Test Day 3: दूसरी पारी में 2 शतक, 32 चौके और 8 छक्के, पंत के बाद गिल ने खोले धागे?, बांग्लादेश के सामने 515 का लक्ष्य

file photo

HighlightsShubman Gill-Rishab Pant India vs Bangladesh LIVE, 1st Test Day 3: केएल राहुल 22 रन पर नाबाद लौटे।   Shubman Gill-Rishab Pant India vs Bangladesh LIVE, 1st Test Day 3: शुभमन गिल 119 पर नाबाद लौटे।  Shubman Gill-Rishab Pant India vs Bangladesh LIVE, 1st Test Day 3: ऋषभ पंत ने 109 रन की पारी खेली। 

Shubman Gill-Rishab Pant India vs Bangladesh LIVE, 1st Test Day 3: शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने कमाल कर दिया। दूसरी पारी में दोनों खिलाड़ी ने शतकीय पंच दिया। पंत ने 128 गेंद में 109 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। गिल ने कमाल किया। 119 पर नाबाद लौटे और इस दौरान 176 गेंद का सामना किया और 10 चौके और 4 छक्के मारे। भारत ने दूसरी पारी में 32 चौके और 8 छक्के मारे। बांग्लादेश के सामने 515 का कठिन लक्ष्य है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 167 रन जोड़े। गिल ने अपना अर्धशतक 79 गेंदों पर पूरा किया। केएल राहुल 22 रन पर नाबाद लौटे। 

भारत ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन पर घोषित करके बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य दिया। अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 81 रन से आगे खेलने वाली भारतीय टीम के लिये ऋषभ पंत ने 109 और शुभमन गिल ने नाबाद 119 रन बनाये। दिसंबर 2022 में कार हादसे के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसर करने वाले पंत ने छठा टेस्ट शतक सिर्फ 124 गेंद में पूरा किया।

उन्होंने किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक के महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। पंत ने 109 रन बनाये जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल थे। वहीं गिल ने पांचवां टेस्ट शतक जड़ते हुए 176 गेंद की अपनी पारी में दस चौके और चार छक्के जड़े। बांग्लादेश की टीम दूसरे दिन 149 रन पर आउट हो गई थी।

दिसंबर 2022 के भयावह कार हादसे के बाद टेस्ट खेल रहे पंत ने पहली पारी में सस्ते में आउट होने के बाद अर्धशतक जमाया। उन्होंने धीमी शुरुआत की और जमने में समय लिया। पहले ड्रिंक्स ब्रेक के समय मेहदी हसन मिराज की आफ स्पिन पर चौका जड़ने के बाद उन्होंने हाथ खोले। पंत ने 88 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। 72 के स्कोर पर नजमुल हुसैन शंटो ने शाकिब अल हसन की गेंद पर जीवनदान भी दिया।

Open in app