शाहिद अफरीदी ने जताई आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के फैसले पर नाराजगी, कहा, 'यूएन क्यों सो रहा है'

Shahid Afridi: पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म किए जाने के फैसले पर नाराजगी जताई है

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 6, 2019 11:30 IST

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार ने सोमवार (5 अगस्त) को जम्मू-कश्मीर को विशष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया है। 

भारत के इस फैसले से पड़ोसी देश पाकिस्तान में काफी नाराजगी है और अनुच्छेद 370 खत्म को लेकर वहां के मंत्रियों और नेताओं के साथ-साथ खिलाड़ी भी बयान दे रहे हैं।

अफरीदी ने जताई भारत के फैसले पर आपत्ति

कश्मीर में आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के फैसले पर नाराजगी जताते हुए शाहिद अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ सो रहा है। इस पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मध्यस्थता की अपील की है।

अफरीदी ने पूछा, यूएन सो रहा है क्या?

अफरीदी ने भारत के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया, 'कश्मीरियों को यूएन के संकल्प के अनुसार उनके उचित अधिकार दिए जाने चाहिए। स्वतंत्रता के अधिकार हम सभी को पसंद हैं। यूएन क्यों बनाया गया और यह क्यों सो रहा है? अमानवीयता के खिलाफ कश्मीर में हो रहे अकारण आक्रामकता और अपराधों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। डोनाल्ड ट्रंप को मध्यस्थता के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए।' ये पहली बार नहीं है जब अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे पर बयान दिया है, इससे पहले भी कश्मीर को स्वतंत्र किए जाने की बात कह चुके हैं।

अफरीदी ने लंदन में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था, 'मैं कहता हूं कि पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। भारत को भी इसे मत दीजिए। कश्मीर को आजाद हो जाने दीजिए। कम से कम मानवता जीवित रहेगी। लोगों को मत मरने दीजिए।'

अफरीदी ने कहा, 'पाकिस्तान कश्मीर नहीं चाहता है। वह अपने चार प्रांतों को भी संभाल नहीं पा रहा है। सबसे बड़ी चीज इंसानियत है। जो लोग वहां मर रहे हैं, वह दर्दनाक है। कोई भी 

टॅग्स :शाहिद अफरीदीधारा ३७०जम्मू कश्मीर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या