धोनी के फोन में पत्नी साक्षी का नंबर इस नाम से है सेव, सोशल मीडिया पर खुद किया खुलासा

धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इस बात का खुलासा हो रहा है कि धोनी के फोन में उनकी पत्नी साक्षी का नंबर किस नाम से सेव है।

By सुमित राय | Published: July 07, 2018 6:38 PM

Open in App

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इस बात का खुलासा हो रहा है कि धोनी के फोन में उनकी पत्नी साक्षी का नंबर किस नाम से सेव है। बता दें कि धोनी हाल ही में एक ब्लूटूथ कंपनी के ब्रांड एम्बेस्टर बने हैं। धोनी के बर्थडे के एक दिन पहले साउंड लॉजिक कंपनी ने एक विज्ञापन जारी किया, जिसमें दिखाया गया है कि धोनी के फोन में पत्नी साक्षी का नंबर किस नाम से सेव है।

हेडफोन के विज्ञापन में दिखाया गया है कि धोनी फॉर्मल गेट अप में पूरी तरह से रेडी होने के बाद धोनी टाई पहनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो टाई नहीं पहन पा रहे हैं। तब उनको धोनी को साक्षी की याद आती है और वो अपने ब्लूटूथ हेडफोन का यूज कर कहते है कॉल साक्षी। इसके जवाब में ब्लूटूथ हेडफोन से जवाब आता है कि आपके फोन में साक्षी नाम से कोई कॉन्टैक्ट नहीं है। तभी धोनी मुस्कुराते हैं और फिर कॉल लगा नाम बदल कहते हैं, 'कॉल बॉस'। तब साक्षी को कॉल लग जाती है और उधर से आवाज आती हैं 'हां माही'।

धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड की राजधानी रांची (तब बिहार) में हुआ था और उन्होंने साल 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। धोनी ने करीब 2 साल के रिलेशन के बाद 4 जुलाई 2010 को साक्षी से शादी की थी। धोनी और साक्षी को एक बेटी जीवा है, जिसका जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के साथ अभी इंग्लैंड दौरे पर हैं और साक्षी व उनकी बेटी जीवा भी उनके साथ हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीसाक्षी धोनीजीवा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या