SA20 2023: आईपीएल के पहले आरसीबी को तोहफा, कप्तान फाफ सुपर जायंट्स पर टूट पड़े, 58 गेंद में 113 रन, 8 चौके और 8 छक्के, 16 अंक लेकर चौथे पायदान पर जॉबबर्ग सुपर किंग्स

SA20 2023: जॉबबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने धमाका कर दिया। फाफ को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 25, 2023 2:02 PM

Open in App
ठळक मुद्दे58 गेंद में 113 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। डरबन सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन बनाए।जॉबबर्ग सुपर किंग्स ने 5 गेंद पहले 2 विकेट पर 182 रन बनाकर बाजी मार ली।

SA20 2023: जॉबबर्ग सुपर किंग्स ने शानदार वापसी की। डरबन सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराकर अंक तालिका में 16 अंक लेकर चौथे पायदान पर पहुंच गया है। जॉबबर्ग के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने धमाका कर दिया। 58 गेंद में 113 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। 

जॉबबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डू प्लेसिस आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान हैं। आरसीबी कप्तान विराट कोहली के साथी खिलाड़ी है। विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है। फाफ के साथ विराट सपने को पूरा कर सकते हैं।

डरबन सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन बनाए, जवाब में जॉबबर्ग सुपर किंग्स ने 5 गेंद पहले 2 विकेट पर 182 रन बनाकर बाजी मार ली। डरबन सुपर जायंट्स अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। 7 मैच खेलते हुए 2 जीत और 8 अंक के साथ बाहर होने की कगार पर है। 

जॉबबर्ग सुपर किंग्स ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया। डरबन सुपर जायंट्स के हेनरिक क्लासेन ने 58 रन की पारी खेली, 48 गेंद का सामना और 7 चौके लगाए। रनों का पीछा करते हुए जोबर्ग के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मास्टरक्लास पारी खेली। सुपर किंग्स को डरबन सुपर जायंट्स पर 8 विकेट से जीत दिलाई।

टॅग्स :आईपीएल 2023रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरचेन्नई सुपर किंग्सलखनऊ सुपरजायंट्सफाफ डु प्लेसिसएमएस धोनीविराट कोहली
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या