SA20 2023: एमआई केपटाउन पर भारी पड़े कॉक, 41 गेंद में ठोके 63 रन, 7 चौके और 3 छक्के की बरसात, जानें प्वाइंट टेबल

SA20 2023: कप्तान क्विंटन डी कॉक ने 41 गेंद में 63 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्का शामिल हैं। प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 03, 2023 1:53 PM

Open in App
ठळक मुद्देएमआई केप टाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन बनाए।डरबन सुपर जायंट्स ने एक गेंद पहले बाजी मार ली। 19.5 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन बनाए।एमआई केप टाउन की टीम 8 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ 13 अंक लेकर 5वें स्थान पर है।

SA20 2023: मुंबई इंडियंस के पूर्व साथी खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक ने अकेले एमआई केपटाउन को हराया। दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में जमकर रन बना रहे हैं। 23 मैच में एमआई केपटाउन पर भारी पड़ गए। डरबन सुपर जायंट्स ने एमआई केपटाउन को 5 विकेट से हराया।

कप्तान कॉक ने 41 गेंद में 63 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्का शामिल हैं। क्विंटन डी कॉक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। एमआई केप टाउन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में डरबन सुपर जायंट्स ने एक गेंद पहले बाजी मार ली। 19.5 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन बनाए।

एमआई केप टाउन की टीम 8 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ 13 अंक लेकर 5वें स्थान पर है। डरबन सुपर जायंट्स की टीम 8 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ 12 अंक लेकर छठें स्थान पर है। प्रिटोरिया कैपिटल्स 23 अंक के साथ पहले नंबर पर है। 

डरबन सुपर जायंट्स ने टॉस जीता। एमआई केप टाउन ने 20 ओवरों में 165/5 का स्कोर बनाया। उन्होंने अच्छी शुरुआत की लेकिन 5वें ओवर में अपने सलामी बल्लेबाजों को खो दिया। डेविड और वैन डेर डूसन को अपना पैर जमाने में कुछ समय लगा। लाइट टावरों में बिजली आउटेज के कारण खेल को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।

टॅग्स :दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीममुंबई इंडियंसक्विंटन डी कॉकरोहित शर्मालखनऊ सुपरजायंट्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या