रोहित ने किया युवराज सिंह को ट्रोल, उनके बालों को लॉकडाउन से जोड़कर किया मजेदार कमेंट

Rohit Sharma trolls Yuvraj Singh: हाल ही में अपना बर्थडे मनाने वाले रोहित शर्मा ने युवराज सिंह को मजेदार कमेंट के साथ ट्रोल कर दिया, दोनों कई मैचों में साथ खेल चुके हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 2, 2020 09:14 IST2020-05-02T08:14:03+5:302020-05-02T09:14:06+5:30

Rohit Sharma Trolls Yuvraj Singh with a hilarious comment | रोहित ने किया युवराज सिंह को ट्रोल, उनके बालों को लॉकडाउन से जोड़कर किया मजेदार कमेंट

रोहित शर्मा ने मजेदार कमेंट से कर दिया युवराज सिंह को ट्रोल (Pic: Twitter/Yuvraj Singh)

Highlightsटीम इंडिया में साथ खेल चुके रोहित और युवराज आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के लिए भी खेले हैंरोहित ने युवराज के साथ इंटरव्यू में के दौरान ही उन्हें अपना पहला क्रिकेट क्रश बताया था

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने बर्थडे विश के जवाब में युवराज सिंह को मजेदार जवाब देते हुए ट्रोल कर दिया। रोहित 30 अप्रैल को 33 साल के हुए थे। 

रोहित को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसके जवाब में रोहित ने फ्रेंचाइजी और साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद कहा और साथ ही युवराज को ट्रोल भी कर दिया।

रोहित ने मजेदार कमेंट से कर दिया युवराज को ट्रोल

रोहित ने धन्यवाद देते हुए लिखा, दोस्तों बहुत धन्यवाद, 'युवराज लॉकडाउन ने आपके बालों को गंभीरता से प्रभावित किया है।' रोहित और युवराज पहले टीम इंडिया और फिर आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के लिए साथ में खेल चुके हैं।

देशव्यापी कोरोना लॉकडाउन की वजह से रोहित इन दिनों सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहे हैं और अपने फैंस का इंस्टाग्राम लाइव सेशन से मनोरंजन करते रहे हैं।

रोहित ने हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव सेशन में ऑलराउंडर युवराज सिंह बात की थी और इन दोनों ने कोरोना से लेकर अपने क्रिकेट करियत तक कई मुद्दों पर चर्चा की थी।

इस बातचीत के दौरान रोहित ने ये भी खुलासा किया था कि जब वह टीम इंडिया में आए तो युवराज उनका पहला क्रिकेट क्रश थे।

रोहित ने कहा, 'जब मैं टीम में आया, तो मेरे क्रिकेट क्रश थे युवराज सिंह। मैं हमेशा युवराज सिंह से बात करना चाहता था, मैं हमेशा देखना चाहता था कि वह कैसे तैयारी करते हैं और वह क्या करते हैं।'

Open in app