सड़क सुरक्षा विश्व सीरिज टी20ः एंड्रयू पुटिक ने किया धमाल, 54 गेंद और 84 रन, 9 चौके और एक छक्के मारे

Road Safety World Series T20 2020-21: सलामी बल्लेबाज एंड्रयू पुटिक ने 54 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाये।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 16, 2021 10:07 PM2021-03-16T22:07:38+5:302021-03-16T22:08:53+5:30

Road Safety World Series T20 2020-21 Andrew Puttick hit 54 balls and 84 runs 9 fours and a six | सड़क सुरक्षा विश्व सीरिज टी20ः एंड्रयू पुटिक ने किया धमाल, 54 गेंद और 84 रन, 9 चौके और एक छक्के मारे

बांग्लादेश लीजैंड्स को दस विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

googleNewsNext
Highlights मोर्नी वान विक 62 गेंद में नौ चौकों की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद रहे। क्षिण अफ्रीका ने जीत के लिये 161 रन का लक्ष्य चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के 16 अंक हो गए और वह भारत (20 अंक) तथा श्रीलंका (20 अंक) से पीछे है।

Road Safety World Series T20 2020-21: दक्षिण अफ्रीका लीजैंड्स ने सड़क सुरक्षा विश्व सीरीज टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बांग्लादेश लीजैंड्स को दस विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सलामी बल्लेबाज एंड्रयू पुटिक ने 54 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाये।

वहीं मोर्नी वान विक 62 गेंद में नौ चौकों की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ने जीत के लिये 161 रन का लक्ष्य चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के 16 अंक हो गए और वह भारत (20 अंक) तथा श्रीलंका (20 अंक) से पीछे है।

इससे पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर बांग्लादेश ने बेहतर प्रदर्शन किया। मोहम्मद रफीक की अगुवाई वाली टीम ने नौ विकेट पर 160 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका के लिये मखाया एनटिनी और थांडी टीशाबालाला ने दो दो विकेट लिए। बांग्लादेश के लिये नजीमुद्दीन ने 32 और हन्नान सरकार ने 36 रन बनाये जबकि आफताब अहमद ने 39 रन की पारी खेली।

Open in app