वडोदराः महिला प्रीमियर लीग 2026 में फिर से वहीं कहानी और लगातार चौथे फाइनल में हार। फिर से दिल्ली कैपिटल्स टीम को हार का सामना करना पड़ा। 2023, 2024, 2025 और 2026 में दिल्ली की टीम चैंपियन बनने से चूक गई और लगातार 4 फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की हार हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दूसरी बार चैंपियन ताज पहनी। 2024 के बाद 2026 में टीम विजेता बनीं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए और जवाब में आरसीबी की टीम ने बड़ी रन चेस कर जीत हासिल की। स्मृति मंधाना, नैट साइवर-ब्रंट (1348), मेग लैनिंग (1200), हरमनप्रीत कौर (1193) और शेफाली वर्मा (1124) के बाद डब्ल्यूपीएल में 1000 से अधिक रन बनाने वाली 5वीं खिलाड़ी बन गई हैं। स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने 92 गेंद में 169 रन की साझेदारी की।
WPL Final: अब तक के विजेता-
1. मुंबई इंडियंसः 2023
2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः 2024
3. मुंबई इंडियंसः 2025
4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः 2026।
डब्ल्यूपीएल में सर्वोच्च साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए)-
165 - स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल (आरसीबी) बनाम डीसी, वडोदरा, 2026 फाइनल
162 - मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा (डीसी) बनाम आरसीबी, ब्रेबोर्न, 2023
146 - जेस जोनासेन और शेफाली वर्मा (डीसी) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2025
142 - स्मृति मंधाना और जॉर्जा वोल (आरसीबी) बनाम डीसी, डीवाई पाटिल, 2026
140 - बेथ मूनी और लौरा वोल्वाड्ट (जीजी) बनाम आरसीबी, दिल्ली, 2024।
डब्ल्यूपीएल फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर-
87 (41) - स्मृति मंधाना बनाम डीसी, वडोदरा, 2026
79 (54) - जॉर्जिया वोल बनाम डीसी, वडोदरा, 2026
66 (44) - हरमनप्रीत बनाम डीसी, ब्रेबोर्न, 2025
60* (55) - नैट साइवर-ब्रंट बनाम डीसी, ब्रेबोर्न, 2023
57 (37) - जेमिमा रोड्रिग्स बनाम आरसीबी, वडोदरा, 2026।
गुजरात के वडोदरा स्थित बीसीए स्टेडियम में स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में तीन बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स से हुई। 2023 में टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर अब तक हर सीज़न में डीसी फाइनल में पहुंची है। यह 2024 के फाइनल का रीप्ले भी है, जहां आरसीबी ने 8 विकेट से जीत हासिल कर फ्रेंचाइजी का पहला प्रीमियर लीग खिताब जीता था।
स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने अर्धशतक पूरे किए और दूसरे विकेट के लिए 150 रन से ऊपर की साझेदारी की। शुरुआती विकेट गिरने के बाद आरसीबी ने वोल और मंधाना की शतकीय साझेदारी की बदौलत जोरदार वापसी की और मैच को अपने पक्ष में कर लिया।
इससे पहले, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतक और उसके बाद लौरा वोल्वाड्ट और चिनले हेनरी की तूफानी पारियों की बदौलत डीसी ने डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी के खिलाफ 203/4 का स्कोर बनाया था। जेमिमा ने 37 गेंदों में 57 रनों की तेज पारी खेली।