IPL 2018: ओपनिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा समेत इन बॉलीवुड स्टार्स का दिखेगा जलवा

इस ओपनिंग सेरेमनी में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा मौजूद होंगे।

By विनीत कुमार | Published: March 24, 2018 4:39 PM

Open in App

नई दिल्ली, 24 मार्च: अगले महीने 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-11 के ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह सहित परिणीति चोपड़ा, वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडिस जैसे कलाकार धूम मचाते नजर आएंगे। आईपीएल-11 का पहला मैच भी इसी दिन तीन बार के चैम्पियन मुंबई इंडियंस और दो बार यह खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। चेन्नई की दो साल बाद आईपीएल में वापसी हो रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह ओपनिंग सेरेमनी ऐड एजेंसी विचक्राफ्ट आयोजित कराएगी। इस दौरान चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा मौजूद होंगे। साथ ही भारतीय क्रिकेट के कई पूर्व स्टार और बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां मौजूद होंगी। (और पढ़ें- रिद्धिमान साहा ने 20 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, एक ओवर में जड़े 6 छक्के)

हालांकि अन्य 6 कप्तान, विराट कोहली (आरसीबी), स्टीव स्मिथ (राजस्थान रॉयल्स), गौतम गंभीर (दिल्ली डेयरडेविल्स), रविचंद्रन अश्विन (किंग्स-11 पंजाब), दिनेश कार्तिक (केकेआर) और डेविड वॉर्नर (हैदराबाद) इस ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद नहीं होंगे।

गौरतलब है कि पहले यह ओपनिंग सेरेमनी 6 अप्रैल को आयोजित होनी थी लेकिन सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई की प्रशासकीय समिति (सीओए) के हस्तक्षेप के बाद इसे बदलकर 7 तारीख कर दिया गया। साथ ही सीओए ने ओपनिंग सेरेमनी के बजट में भी 20 करोड़ की कटौती की और इसे 30 करोड़ तक सीमित कर दिया। सूत्रों के अनुसार सीओए ने आपत्ति जताई थी कि अगर यह क्रिकेट का इवेंट है तो मनोरंजन पर इतना पैसा खर्च क्यो हो रहाहै।

पिछले साल आईपीएल के 10 साल पूरे होने के मौके पर सभी 8 टीमों के घरेलू मैदान पर ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई थी। (और पढ़ें- IPL 2018: आरसीबी को झटका, पिछले साल धूम मचाने वाला ये खिलाड़ी हुआ बाहर)

टॅग्स :आईपीएल 2018चेन्नई सुपर किंग्सरणवीर सिंहजैकलीन फर्नांडीज़वरुण धवनएमएस धोनी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या