Ranji Trophy Quarterfinals: रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में ढेर हुए आईपीएल 2022 के शेर, पृथ्वी, पांडे, अग्रवाल, जायसवाल और गिल फेल, जानें कितने रन बनाए...

Ranji Trophy Quarterfinals: सुवेद पारकर के नाबाद 104 रन और सरफराज खान (नाबाद 69) तथा अरमान जाफर (60) के अर्धशतकों की मदद से मुंबई ने उत्तराखंड के खिलाफ तीन विकेट पर 304 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 06, 2022 8:41 PM

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के लिए तीनों विकेट दीपक धपोल ने लिये।सौरभ कुमार और तेज गेंदबाज शिवम मावी ने मिलकर सात विकेट चटकाए।टेस्ट में तीहरा शतक लगाने वाले करुण नायर 74 गेंद में 29 रन बना सके।

Ranji Trophy Quarterfinals: आईपीएल 2022 के रन मशीन खिलाड़ी घरेलू रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में ढेर हो गए। मुंबई के कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ, मुंबई के ओपनर और राजस्थान रॉयल्स खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल फेल हो गए।

पृथ्वी शॉ 20 गेंद में 4 चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल 45 गेंद में 6 चौके की मदद से 35 रन बनाए। कर्नाटक के कप्तान और लखनऊ के मीडिल क्रम बल्लेबाज मनीष पांडे 70 गेंद में मात्र 27 रन बनाए। पंजाब किंग्स के कप्तान और कर्नाटक के ओपनर मयंक अग्रवाल 41 गेंद में 10 रन बनाए।

टेस्ट में तीहरा शतक लगाने वाले करुण नायर 74 गेंद में 29 रन बना सके। पंजाब के ओपनर और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी शुभमन गिल 9 गेंद में 2 चौके की मदद से 9 रन बनाकर बोल्ड हो गए। हालांकि मुंबई के सरफराज खान 69 रन पर नाबाद है। शानदार लय में चल रहे सरफराज ने 104 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया।

टॅग्स :रणजी ट्रॉफीमुंबईपंजाबमध्य प्रदेशपश्चिम बंगालपृथ्वी शॉमयंक अग्रवालशुभमन गिलकरुण नायरराजस्थान
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या