पृथ्वी शॉ लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र के गांव में फंसे, चक्रवात निसर्ग से प्रभावित उस गांव के लोगों की घरों के पुनर्निर्माण में की मदद

Prithvi Shaw: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र के जिस गांव में फंसे हैं, वहां चक्रवात निसर्ग की वजह से हुई तबाह हुए घरों के पुनर्निर्माण में की मदद

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 18, 2020 9:46 AM

Open in App
ठळक मुद्देपृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के चक्रवात निसर्ग से प्रभावित गांव धोकावाड़े के लोगों की आर्थिक सहायता कीशॉ लॉकडाउन की वजह से खुद उसी गांव में फंसे हुए हैं और एक राजनेता के फार्महाउस में रह रहे हैं

भारतीय युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉमहाराष्ट्र में मांडवा के निकट स्थित धोकावाड़े गांव के लोगों की मदद को आए आए हैं। इस 20 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने गांववालों को चक्रवात निसर्ग की वजह से नष्ट हुए घरों के पुनर्निर्माण में मदद करने के अलावा उन्हें वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करवाई।

मि़ड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक,  पृथ्वी शॉ लॉकडाउन की वजह से धोकावाड़े गांव में फंसे हुए हैं और राजनेता संजय पोटनी के फार्महाउस पर रह रहे हैं।

पृथ्वी शॉ ने की चक्रवात प्रभावित गांववालों की मदद

पोटनी ने मिड डे से कहा, 'हां, वे (शॉ और यश) लॉकडाउन से ही अलीबाग में हैं। यहां चक्रवात ने बहुत बुरा असर डाला। पूरा गांव (धोखावाड़े) बुरी तरह प्रभावित हुआ। घर के छत नष्ट हो गए थे। यहां तक कि मेरे बंगले को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा। पृथ्वी और मेरे बेटे ने गांव वालों की कठिनाई देखी और मदद करने का फैसला किया। पृथ्वी ने न केवल उनके घरों की छतों को बनवाने में मदद की बल्कि जरूरतमंद ग्रामीणों की भी मदद की।'

महाराष्ट्र देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, यहां अब तक कोविड-19 के 1,10,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 57800 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं जबकि करीब 5500 लोगों की मौतहो चुकी है। इस महीने की शुरुआत में आए चक्रवात निसर्ग ने राज्य के लोगों और सरकार की मुश्किलें और बढ़ाने का ही काम किया। बुधवार को सरकार ने इस चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए और मुआवजे का ऐलान किया।

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पृथ्वी शॉ अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और पोटनी के फार्महाउस पर थ्रोडाउन का सामना कर रहे हैं। बाकी खिलाड़ियों की तरह ही शॉ भी मार्च से ही खेल से दूर हैं। शॉ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज टीम का हिस्सा थे, जिसका पहला मैच बारिश में धुलने के बाद बाकी सीरीज कोरोना की वजह से स्थगित करनी पड़ी थी।

पिछले साल शॉ पर डोपिंग उल्लंघन के लिए आठ महीने का बैन लगा था। बैन से वापसी करते हुए उन्होंने इंडिया ए के लिए खेलते हुए वापसी की। इसके बाद वह न्यूजीलैंड दौरे पर गए और तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले।

शॉ को आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलना था लेकिन कोरोना की वजह से ये टी20 लीग अभी स्थगित है।

टॅग्स :पृथ्वी शॉमहाराष्ट्रचक्रवाती तूफान निसर्ग

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या