80 गेंद में 182 रन, 54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका

PBKS vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 254 रनों का पीछा किया मगर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी, इसी के साथ पंजाब किंग्स 54 रनों से मैच जीत गई।

By संदीप दाहिमा | Updated: April 19, 2026 23:52 IST

Open in App
ठळक मुद्दे182 रन की पार्टनरशिप… LSG के हाथ से ऐसे फिसला मैच!54 रन से जीत, पंजाब का बड़ा धमाका… लखनऊ पूरी तरह फ्लॉप

PBKS vs LSG Highlights: आज आईपीएल 2026 का 29वां मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुल्लांपुर के स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुल्लानपुर में आज प्रियांश आर्या ने बल्ले से चौके-छक्कों की बारिश कर डाली, प्रियांश ने सिर्फ 37 गेंदों में 93 रन बना डाले, जिसमें 9 छक्के शामिल थे। कूपर कॉनली ने भी शानदार पारी खेली और 87 रन बनाकर प्रियांश का साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 182 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई। जिसके बाद पंजाब ने 20 ओवर में  7 विकेट खोकर 254 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 254 रनों का पीछा किया मगर लखनऊ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी, इसी के साथ पंजाब किंग्स 54 रनों से मैच जीत गई।

टॅग्स :पंजाब किंग्सलखनऊ सुपरजायंट्सआईपीएल 2026ऋषभ पंत

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या