पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डः नहीं मिल रहा नया मुख्य चयनकर्ता, वसीम अकरम पीछे हटे, जानिए क्या रख दी शर्त

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डः जानकार सूत्रों ने बताया कि अकरम इस पद के लिये पहली पसंद थे लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि चयन को लेकर पुरानी व्यवस्था लागू की जाये।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 10, 2020 03:24 PM2020-12-10T15:24:22+5:302020-12-10T15:25:35+5:30

Pakistan Cricket Board New chief selector not getting Wasim Akram backtrack condition | पाकिस्तान क्रिकेट बोर्डः नहीं मिल रहा नया मुख्य चयनकर्ता, वसीम अकरम पीछे हटे, जानिए क्या रख दी शर्त

अकरम ने कहा कि वह मौजूदा व्यवस्था में काम नहीं कर सकते। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsअक्टूबर 2019 से लागू हुई जिसमें राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच मिसबाह उल हक थे जो मुख्य चयनकर्ता भी हैं।समिति के बाकी सदस्य छह प्रांतीय टीमों के मुख्य कोच होते हैं।

कराचीः पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिर से मुश्किल में है। बोर्ड को नए मुख्य चयनकर्ता की नियुक्ति करना मुश्किल हो रहा है।

पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने चयन की मौजूदा व्यवस्था में काम करने से इनकार करते हुए नाम वापिस ले लिया है जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को नया मुख्य चयनकर्ता नहीं मिल पा रहा। जानकार सूत्रों ने बताया कि अकरम इस पद के लिये पहली पसंद थे लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि चयन को लेकर पुरानी व्यवस्था लागू की जाये।

पुरानी प्रणाली के तहत, बोर्ड एक मुख्य चयनकर्ता की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र तीन से पांच सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति नियुक्त करता था, जो टीमों को चुनती थी और उन्हें बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित किया जाता था। नयी व्यवस्था अक्टूबर 2019 से लागू हुई जिसमें राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच मिसबाह उल हक थे जो मुख्य चयनकर्ता भी हैं।

इसके अलावा समिति के बाकी सदस्य छह प्रांतीय टीमों के मुख्य कोच होते हैं। सूत्र ने कहा ,‘‘ अकरम ने कहा कि वह मौजूदा व्यवस्था में काम नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बोर्ड को उनकी सेवायें लेनी है तो पुरानी व्यवस्था लागू करनी होगी।’’ मिसबाह ने मुख्य चयनकर्ता के पद से हाल ही में इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि मुख्य कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने में उन्हें दिक्कत हो रही थी लिहाजा वह एक ही भूमिका निभाना चाहते हैं।

Open in app