PAK VS BAN ICC World Cup 2023: पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच के दौरान हंगामा, कोलकाता में फलस्तीनी झंडा लहराने पर चार लोग अरेस्ट

PAK VS BAN ICC World Cup 2023: वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ शुरुआती पूछताछ के बाद चारों मैदान पुलिस थाने से चले गए हैं। वे बेल्ली, इकबालपोर और कराया पुलिस थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। ’’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2023 12:33 IST

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक चारों को मैदान पुलिस थाने में अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया। गेट संख्या छह और ब्लॉक जी1 के पास फलस्तीनी झंडा लहराने के आरोप में हिरासत में लिया था।ईडन गार्डन्स में तैनात पुलिसकर्मी पहले तो समझ ही नहीं पाए कि प्रदर्शनकारी क्या कर रहे हैं।

PAK VS BAN ICC World Cup 2023: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मंगलवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान फलस्तीनी झंडा लहराने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक चारों को मैदान पुलिस थाने में अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ शुरुआती पूछताछ के बाद चारों मैदान पुलिस थाने से चले गए हैं। वे बेल्ली, इकबालपोर और कराया पुलिस थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। ’’

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उन्हें गेट संख्या छह और ब्लॉक जी1 के पास फलस्तीनी झंडा लहराने के आरोप में हिरासत में लिया था। ईडन गार्डन्स में तैनात पुलिसकर्मी पहले तो समझ ही नहीं पाए कि प्रदर्शनकारी क्या कर रहे हैं। फिर हिरासत में लिए जाने से पहले उन्होंने फलस्तीन का झंडा लहराया। लेकिन उन्होंने कोई नारा नहीं लगाया।’’

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपPalestineइजराइलपाकिस्तान क्रिकेट टीमबांग्लादेश क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या