NZ CWC ODI World Cup 2023: 5 खिलाड़ी चोटिल, लगातार तीन हार, न्यूजीलैंड ने छह फीट आठ इंच लंबे खिलाड़ी को बुलाया

NZ CWC ODI World Cup 2023: नियमित कप्तान केन विलियमसन (अंगूठा), लॉकी फर्ग्यूसन (टखना) और मार्क चैपमैन (पैर की मांसपेशियों) पहले से ही चोटों से जूझ रहे थे।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 02, 2023 3:21 PM

Open in App
ठळक मुद्दे28 वर्षीय छह फीट आठ इंच लंबे जैमीसन गुरुवार देर रात बेंगलुरु पहुंचेंगे।न्यूजीलैंड को शनिवार को बेंगलुरु में पाकिस्तान का सामना करना है। दो तेज गेंदबाजों के साथ पांच खिलाड़ियों के चोटिल होने से न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल स्थिति में है।

NZ CWC ODI World Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले कई खिलाड़ियों के चोटों से परेशान न्यूजीलैंड ने गुरुवार को विश्व कप टीम में लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को शामिल करने की घोषणा की। इस अहम मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज मैट हेनरी की उपलब्धता पर संदेह के बीच 28 वर्षीय छह फीट आठ इंच लंबे जैमीसन गुरुवार देर रात बेंगलुरु पहुंचेंगे।

न्यूजीलैंड को शनिवार को बेंगलुरु में पाकिस्तान का सामना करना है। टूर्नामेंट के आखिरी चरण के मैचों से पहले दो तेज गेंदबाजों के साथ पांच खिलाड़ियों के चोटिल होने से न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल स्थिति में है। नियमित कप्तान केन विलियमसन (अंगूठा), लॉकी फर्ग्यूसन (टखना) और मार्क चैपमैन (पैर की मांसपेशियों) पहले से ही चोटों से जूझ रहे थे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को खेले गए मैच में हेनरी और जेम्स नीशम भी चोटिल हो गये। हेनरी की दाहिनी हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों) के स्कैन के नतीजों के इंतजार के बीच न्यूजीलैंड को जैमीसन को भारत बुलाने पर विवश होना पड़ा। जैमीसन पहले भी टीम में टिम साउदी के विकल्प के तौर पर थे।

मुख्य कोच गैरी स्टीड ने एक बयान में कहा, ‘‘मैट (हेनरी) की चोट की गंभीरता और पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कम समय के बीच हम शनिवार के मैच के लिए टीम में गेंदबाज कम होने का जोखिम नहीं उठा सकते है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैट ने पिछले दो विश्व कप चक्र में एकदिवसीय क्रिकेट में हमारे लिए विश्व स्तरीय प्रदर्शन किया है, इसलिए हम आज स्कैन परिणामों का अकलन करेंगे।

स्टीड ने कहा कि जैमीसन भारत लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा, ‘‘ जैमीसन आज भारत पहुंच जायेगा और हम टीम में उसका वापस स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। वह शुक्रवार को हमारे साथ इस सोच से अभ्यास करेगा कि शनिवार के मैच के लिए उपलब्ध रहे।’’

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपन्यूज़ीलैंडपाकिस्तान क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमकाइल जैमीसनकेन विलियम्सन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या