एशिया XI टीम में शामिल नहीं होंगे पाक खिलाड़ी, BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों के खेलने के लिए रखी यह शर्त

अगले साल मार्च में एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच खेले जाने वाले दो टी20 मैचों को आईसीसी ने आधिकारिक मान्यता दे दी है।

By सुमित राय | Updated: December 26, 2019 16:34 IST2019-12-26T14:49:13+5:302019-12-26T16:34:26+5:30

No Pakistan player to be part of Asia XI in Bangladesh T20s, says BCCI | एशिया XI टीम में शामिल नहीं होंगे पाक खिलाड़ी, BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों के खेलने के लिए रखी यह शर्त

एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच दो टी20 मैच मार्च में खेले जाएंगे।

googleNewsNext
Highlightsबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच दो टी20 मैचों का आयोजन करेगा।ये मैच बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की जन्म-शताब्दी 'बोंगोबंधू' के अवसर आयोजित होंगे।यह मैच अगले साल मार्च में खेले जाएंगे, जिसको आईसीसी ने आधिकारिक मान्यता दे दी है।

बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की जन्म-शताब्दी 'बोंगोबंधू' के अवसर पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच दो टी20 मैचों का आयोजन करेगा। यह मैच अगले साल मार्च में खेले जाएंगे, जिसको आईसीसी ने आधिकारिक मान्यता दे दी है।

इस बीच यह सवाल सामने आ रहा था कि जब एशिया इलेवन का चुनाव होगा तब उसमें क्या भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी शामिल होंगे। इस बारे में अब बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के खिलाड़ी एक साथ एशिया इलेवन में खेलते नहीं दिखाई देंगे, क्योंकि इस टीम में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जाएगा।

आईएएनएस से बात करते हुए बीसीसीआई के संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज ने कहा, 'हम इस बात से अवगत हैं कि एशिया इलेवन में पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी नहीं होगा। इसलिए, दोनों देशों के एक साथ आने या एक दूसरे को चुनने का कोई सवाल ही नहीं है।'

जयेश जॉर्ज ने साफ किया कि एशिया इलेवन टीम में शामिल होने वाले भारत के पांच खिलाड़ियों को लेकर फैसला बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली करेंगे। वहीं खिलाड़ी एशिया इलेवन का हिस्सा होंगे।'

Open in app