IPL 2020, DC Full Schedule & Squad: इस बार दिल्ली कैपिटल्स के पास इतिहास रचने का मौका, जानें कब और किस टीम संग होंगे दिल्ली के मुकाबले

दिल्ली कैपिटल्स के पास बिग बैश लीग के सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले डेनियल सैम्स और दक्षिण अफ्रीका के युवा एनरिच नोर्त्जे भी हैं जो 11वें नंबर के खिलाड़ी हो सकते हैं।

By अमित कुमार | Published: September 14, 2020 6:21 PM

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2019 में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान करने का काम किया था। रहाणे और अश्विन के टीम में आने से टीम का बेंच स्ट्रैंथ काफी मजबूत हुआ है। कगिसो रवाडा और ऋषभ पंत पिछले सीजन की तरह इस साल भी उसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

Indian Premier League 2020, Delhi Capitals Full Squad & Schedule:दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल की एक ऐसी टीम है, जिसमें युवा से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा खासा मिक्सअप है। शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मोहित शर्मा, आर अश्विन, अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। 

वहीं पृथ्वी शॉ, ललित यादव, आवेश खान, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, ऋषभ पंत और संदीप लामिछाने जैसे युवा खिलाड़ियों से भी टीम को खासी उम्मीदें होंगी। पिछले सीजन टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। ऐसे में इस साल ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए दिल्ली की बड़ी दावेदार है। रहाणे और अश्विन के टीम में आने से टीम का बेंच स्ट्रैंथ काफी मजबूत हुआ है। 

कोच रिकी पोंटिंग के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन करना होगा चुनौतीपूर्ण काम

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2019 में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान करने का काम किया था। कगिसो रवाडा और ऋषभ पंत पिछले सीजन की तरह इस साल भी उसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।  दिल्ली कैपिटल्स ने जब अश्विन को (किंग्स इलेवन पंजाब) और रहाणे को (राजस्थान रॉयल्स) से लिया था तो पोंटिंग और जेएसडब्ल्यू प्रबंधन को नहीं पता था कि फिरोजशाह कोटला पिच के आधार पर तैयार की गयी टीम इस महामारी के कारण उनकी योजना को बिगाड़ सकती है। 

अजिंक्य रहाणे के आने से टीम की बल्लेबाजी क्रम में पड़ेगा बड़ा फर्क

रहाणे भारतीय टीम और आईपीएल कप्तान रहे हैं लेकिन 120 से कम के स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी के लिये सर्वश्रेष्ठ स्थान शीर्ष क्रम ही होगा। हालांकि ऐसी संभावना नहीं दिखती कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम धवन और शॉ के अपने सलामी जोड़ी के संयोजन में छेड़छाड़ करे। इससे पोंटिंग के पास रहाणे के लिये केवल एक ही स्थान होगा और वो तीसरा नंबर है। इससे मध्यक्रम के दो अहम खिलाड़ियों को कप्तान अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को बल्लेबाजी क्रम में एक स्थान नीचे खिसकाना होगा। 

DC Full Schedule: जानिए कब और किस टीम के साथ होंगे दिल्ली कैपिटल्स के मैच

20 सितंबर 2020    किंग्स इलेवन पंजाब    शाम 7:30 बजे    दुबई25 सितंबर 2020    चेन्नै सुपर किंग्स    शाम 7:30 बजे    दुबई29 सितंबर 2020    सनराइजर्स हैदराबाद    शाम 7:30 बजे    अबू धाबी3 अक्टूबर 2020    कोलकाता नाइट राइडर्स    शाम 7:30 बजे    शारजाह5 अक्टूबर 2020    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर    शाम 7:30 बजे    दुबई9 अक्टूबर 2020    राजस्थान रॉयल्स    शाम 7:30 बजे    शारजाह11 अक्टूबर 2020    मुंबई इंडियंस    शाम 7:30 बजे    अबू धाबी14 अक्टूबर 2020    राजस्थान रॉयल्स    शाम 7:30 बजे    दुबई17 अक्टूबर 2020    चेन्नै सुपर किंग्स    शाम 7:30 बजे    शारजाह20 अक्टूबर 2020    किंग्स इलेवन पंजाब    शाम 7:30 बजे    दुबई24 अक्टूबर 2020    कोलकाता नाइट राइडर्स    दोपहर 3:30 बजे    अबू धाबी27 अक्टूबर 2020    सनराइजर्स हैदराबाद    शाम 7:30 बजे    दुबई31 अक्टूबर 2020    मुंबई इंडियंस    दोपहर 3:30 बजे    दुबई2 नवंबर 2020    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर    शाम 7:30 बजे    अबू धाबी

Delhi Capitals Full Squad:

श्रेसय अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, आवेश खान, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, ईशांत शर्मा, कगीसो रबाडा, कीमो पॉल, पृथ्वी शॉ, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत, संदीप लामिछाने, शिखर धवन, एलेक्स कैरी, शिमरॉन हेटमायर, मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, एनरिक नॉर्टजे, डेनियल सैम्स

टॅग्स :दिल्ली कैपिटल्सआईपीएल 2020ऋषभ पंतश्रेयस अय्यरक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या